Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल से लेकर किडनी तक को स्वस्थ करते हैं घी और गुड़ वाले मखाने, और भी हैं कई फायदे

अक्सर देखा जाता हैं कि दिन के समय कुछ हल्का-फुल्का खाने की चाहती होती हैं और ऐसे में सभी का ध्यान नमकीन या मीठे की ओर जाता हैं जो कि दोनों ही सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 9:48:03

दिल से लेकर किडनी तक को स्वस्थ करते हैं घी और गुड़ वाले मखाने, और भी हैं कई फायदे

अक्सर देखा जाता हैं कि दिन के समय कुछ हल्का-फुल्का खाने की चाहती होती हैं और ऐसे में सभी का ध्यान नमकीन या मीठे की ओर जाता हैं जो कि दोनों ही सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे स्नैक्स की जो स्वादिष्ट होने के साथ ही आपको सेहतमंद बनाने में मदद करें। ऐसे में आप घी और गुड वाले मखाने ट्राई कर सकते हैं जिनमें मौजूद प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व आपको सेहतमंद बनाने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको घी और गुड वाले मखाने बनाने का तरीका और इसके फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं।
makhana,makhana health benefits,ghee jaggery makhana,Health,Health tips,healthy food कैसे तैयार करें घी और गुड वाले मखाने

सबसे पहले घी गर्म करके एक कप मखाने को धीमी आंच पर भून लें। फिर इसमें एक चम्मच घी और पिसा हुआ गुड़ डालें। तब तक गर्म करें जब तक कि गुड़ पिघलना शुरू न हो जाए और यह अच्छी तरह से फूल जाए। आंच बंद कर दें और इसमें भुना हुआ फूल मखाना डालें। फिर इसे धीरे से मिलाएं। गुड़ को तब तक लगातार चलाते रहें जब तक कि गुड़ पर मखाने की अच्छी तरह कोटिंग न हो जाए। ठंडा करें और गुड़ मखाने को एक एयरटाइट कन्टेनर में भरकर रख लें। इसका सेवन कभी भी किया जा सकता हैं। अब आइये जानते हैं इसके फायदे। makhana,makhana health benefits,ghee jaggery makhana,Health,Health tips,healthy food दिल को रखता है स्वस्थ

सोडियम और पोटेशियम के सही संतुलन के साथ मखाने आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। उच्च रक्तचाप से ग्रस्त व्यक्ति को इसके सेवन से लाभ होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा कम होती है। उच्च मैग्नीशियम हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। makhana,makhana health benefits,ghee jaggery makhana,Health,Health tips,healthy food किडनी की बीमारी से करता है बचाव

स्नैक के रूप में खाए जाने वाले अन्य पदार्थ सिस्टम को विषाक्त पदार्थों से भर देते हैं। जब आप मखाने जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं, तो किडनी जैसे अंगों के कामकाज में सुधार होता है और और शरीर में जमा विषाक्त खत्म होते हैं। यह शरीर की गंदगी निकालकर अंगों के कार्य को बढ़ाता है और रोग का खतरा कम करता है। makhana,makhana health benefits,ghee jaggery makhana,Health,Health tips,healthy food डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प

मखाने में बहुत कम कैलोरी होती है और इसमें शुगर की मात्रा भी कम होती है। यही वजह है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर नाश्ता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करके सिस्टम को आवश्यक पोषक तत्वों से भर देता है। गुड़ के साथ इसका सेवन करने से इसके पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं। कई पशु अध्ययनों में पाया गया है कि मखाने का रस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। makhana,makhana health benefits,ghee jaggery makhana,Health,Health tips,healthy food बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायक

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मखाने में पाए जाने वाले कुछ यौगिकों में शक्तिशाली एंटी-एजिंग गुण हो सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, मखाने में कई अमीनो एसिड होते हैं, जो अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथियोनीन शामिल हैं। मखाना एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा करने में मदद कर सकता है। makhana,makhana health benefits,ghee jaggery makhana,Health,Health tips,healthy food अनिद्रा के इलाज में सहायक

अगर आपको अनिद्रा यानी नींद नहीं आने की समस्या है, तो आपको मखाना खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मखानों में मौजूद यौगिक नींद के पैटर्न और समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। गुड़ और घी के मिश्रण के साथ इसका सेवन करने से नींद में सुधार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology