न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लहसुन : चमत्कारिक गुणों वाली औषधि! छोटी-बड़ी हर बीमारी को ऐसे देता है करारा जवाब...

आयुर्वेद में लहसुन को चमत्कारिक गुणों वाला औषधि बताया गया है, जिसके कई फायदे हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 7:59:06

लहसुन : चमत्कारिक गुणों वाली औषधि! छोटी-बड़ी हर बीमारी को ऐसे देता है करारा जवाब...

आयुर्वेद में लहसुन को चमत्कारिक गुणों वाला औषधि बताया गया है, जिसके कई फायदे हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। यही वजह है कि कई घरेलू नुस्खों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। दरअसल, लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें कैल्शियम से लेकर कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 आदि शामिल हैं।

coronavirus,garlic,garlic home tips,garlic medicinal values,garlic benefits,heart,blood sugar level,flu,cancer,health article in hindi

सांस के विकार, दमा

लहसुन दमा के रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है। सांस आसानी से चले, इसलिए लहसुन की एक पंखुडी गर्म करके नमक के साथ खाएं। दमा कम होने के लिए एक प्याली गर्म पानी में दो चम्मच शहद और 10 बूंद लहसुन का रस लीजिए। सोने से पूर्व लहसुन की 3 पंखुड़ियां दूध में उबालकर लेने से रात में दमा की तकलीफ काफी हद तक कम हो सकती है। दमा से आराम पाने के लिए एक लहसुन बारीक पीसकर 120 मिली माल्ट व्हिनेगर में डालकर उबाल लीजिए।

ठंडा होने के बाद छानकर, उतनी ही मात्रा में शहद मिलाकर तैयार करें। यह रसायन 2 चम्मच मेथी के अर्क के साथ सोने से पूर्व लें। निमोनिया में आराम पाने के लिए एक लिटर पानी में एक ग्राम लहसुन और 250 मिली दूध डालकर उबालें। एक चौथाई होने तक उबालते रहें। यह दूध दिन में तीन बार लें। क्षय रोग में आराम पाने के लिए लहसुन दूध में उबालकर लेना चाहिए। ऐसा आयुर्वेद में बताया गया है।

coronavirus,garlic,garlic home tips,garlic medicinal values,garlic benefits,heart,blood sugar level,flu,cancer,health article in hindi

जुकाम और फ्लू से बचाव

आजकल के इस प्रदूषण भरे माहौल में जुकाम और फ्लू बहुत ही सामान्य परेशानियां हैं, जिससे आजकल सभी जूझ रहे हैं। अगर आप भी बार-बार आने वाली इन दिक्कतों से परेशान हैं तो आपको कच्चा लहसुन या फिर सब्जियों में लहसुन को पकाकर खाना चाहिए। अब आप ये सोच रहे होंगे कि किस-किस तरह से आप लहसुन का रोजाना सेवन कर सकते हैं?

हर रोज चाय पीना भारत में बहुत आम है, तो लहसुन का हर रोज सेवन करने का सबसे सरल तरीका यही है कि हर रोज आप अपनी सादी और साधारण चाय में अदरक और लहसुन को मिलाकर बनाएं। आप स्वाद को बेहतर बनाने के लिए शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं और इसे पीने से आपके जुकाम के साथ-साथ, आपकी इम्यूनिटी पर भी बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

coronavirus,garlic,garlic home tips,garlic medicinal values,garlic benefits,heart,blood sugar level,flu,cancer,health article in hindi

दिल की बीमारी से बचाव

रोजाना लहसुन लेने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है क्योंकि इसमें एल्लीसिन की एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में लहसुन के प्रयोग को आवश्यक माना गया है। इस बात को याद रखना जरूरी है कि एल्लीसिन का सल्फर कंपाउंड भी वही काम करता है जो लहसुन करता है।

coronavirus,garlic,garlic home tips,garlic medicinal values,garlic benefits,heart,blood sugar level,flu,cancer,health article in hindi

कैंसर से बचाव

रोजाना लहसुन लेने से आपके शरीर में एल्लीसिन की कमी नहीं रहेगी। लहसुन की एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी कैंसर से शरीर को सुरक्षित रखती है और इससे जेनेटिक रिपेयर की क्षमता बढ़ जाती है। लहसुन शरीर में कार्सिनोजेनिक सब्सटांस की बढ़ोतरी पर रोक लगा देता है, जिससे कैंसर का रिस्क कम हो जाता है।

coronavirus,garlic,garlic home tips,garlic medicinal values,garlic benefits,heart,blood sugar level,flu,cancer,health article in hindi

शुगर लेवल सामान्य रखने में मदद देता है

हाई ब्लड शुगर होने से डायबिटीज और कई बीमारी जैसे कि मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है। लहसुन के जरिए ऐसे खतरे से बचाव किया जा सकता है। रोजाना सही मात्रा में लहसुन खाने से लहसुन के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। लहसुन खाने से अचानक से शुगर लेवल में उछाल नहीं आने देता है। कुवैत के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए परीक्षण में यह पाया गया कि उबले हुए या फिर कच्चे लहसुन खाने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग