न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आए ओमिक्रॉन के सभी 20 लक्षण, समय रहते करें बचाव

UK की ZOE कोविड स्टडी में ओमिक्रॉन के सभी 20 लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि शरीर में ये लक्षण कम से शुरू होकर कब तक बने रहते हैं। ओमिक्रॉन के ज्यादातर मरीजों में इनमें से अधिकांश लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 11:28:52

सामने आए ओमिक्रॉन के सभी 20 लक्षण, समय रहते करें बचाव

पूरी दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन की बात करे तो 19.39 लाख नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई हैं। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 2.87 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 2.78 लाख मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। वहीं, 2.58 लाख नए केस के साथ भारत तीसरे नंबर पर है। कोरोना के ज्यादातर मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) से ही संक्रमित हैं। ओमिक्रॉन के लक्षणों में कई तरह के बदलाव सामने आ रहे हैं। हर मरीजों में ये लक्षण अलग-अलग तरीके से नजर आते हैं। UK की ZOE कोविड स्टडी में ओमिक्रॉन के सभी 20 लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि शरीर में ये लक्षण कम से शुरू होकर कब तक बने रहते हैं। ओमिक्रॉन के ज्यादातर मरीजों में इनमें से अधिकांश लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

ओमिक्रॉन के 20 लक्षण

- सिरदर्द
- नाक बहना
- थकान
- छींक आना
- गले में खराश
- लगातार खांसी
- कर्कश आवाज
- ठंड लगना या कंपकंपी
- बुखार
- चक्कर आना
- ब्रेन फॉग- आंखों में दर्द
- मांसपेशियों में तेज दर्द
- भूख ना लगना- सुगंध बदल जाना
- सुगंध महसूस ना होना
- छाती में दर्द
- ग्रंथियों मे सूजन
- कमजोरी
- स्किन रैशेज

कितने दिनों तक रहते हैं ये लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण डेल्टा की तुलना में तेज गति से दिखाई देते है और इनका इनक्यूबेशन पीरियड भी कम होता है। ओमिक्रॉन के मरीजों में संक्रमित होने के 2-5 दिनों के बाद लक्षण नजर आते हैं।

ब्रिटिश एपिडेमोलॉजिस्ट टिम स्पेक्टर के अनुसार आमतौर पर जुकाम जैसे लक्षण ओमिक्रॉन के ही होते हैं जो औसतन 5 दिनों तक रहते हैं। हालांकि पाबंदियों, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने का बहुत असर पड़ता है और इसकी वजह से फ्लू के मामले भी घटे हैं।

टिम स्पेक्टर का कहना है कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के लक्षण कम दिनों तक रहते हैं । लोगों में लक्षण बहुत कम समय के लिए दिखाई देते हैं, खासतौर से पहले सप्ताह में। अगर लोग 5 दिनों के बाद टेस्ट में नेगेटिव आते हैं तो इसका मतलब है कि इन 5 दिनों में ये लक्षण आ कर चले गए। यानी ये जितनी तेजी से दिखाई देते है, उतनी ही तेजी से चले जाते हैं। ज्यादातर लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण 3-5 दिनों तक रहते हैं। वैक्सीनेटेड लोगों में इसके लक्षण हल्के हैं। ओमिक्रॉन उन लोगों के लिए ज्यादा घातक है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति

कुल संक्रमित: 32.87 करोड़
ठीक हुए: 26.74 करोड़
एक्टिव केस: 5.57 करोड़
कुल मौतें: 55.57 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला