न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिजिकल एक्टिविटी लेकर आए हैं जिनकी मदद से मन को सुकून मिलेगा और तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्टिविटी के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 4:10:42

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

शारीरिक सेहत के लिए लोग विभिन्न तरह की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन जब बात आती हैं मानसिक सेहत की तो लोग सोचने लग जाते हैं कि किस तरह से इसका ख्याल रखा जाए। तनाव हर उम्र के लोगों का हिस्सा बनता जा रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक पर तनाव हावी है। लंबी उम्र जीना है तो तनाव से छुटकारा पाना जरूरी है। तनाव बॉडी पर कई तरह से असर डालता है। तनाव या स्ट्रेस कोई छोटी परेशानी नहीं है जिसे नज़र अंदाज किया जाए। तनाव के स्तर को कम करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिजिकल एक्टिविटी लेकर आए हैं जिनकी मदद से मन को सुकून मिलेगा और तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्टिविटी के बारे में...

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सेशन के पहले या बाद में की जाती है जिसे लोग एक्सरसाइज करने के लिए रूटीन का हिस्सा मानते हैं। आप जानते हैं कि स्ट्रेचिंग तनाव भी दूर करती है। स्ट्रेचिंग बॉडी की स्टिफनेफ को दूर करती है, साथ ही तनाव और दर्द से राहत दिलाती है। यह एक्सरसाइज आपके दिमाग को भी शांत रखती है।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

खुलकर हंसना

तनाव को दूर करने के लिए इससे बेहतर एक्सरसाइज कोई हो ही नहीं सकती। इससे न सिर्फ आपका तनाव दूर होता है बल्कि आपका मूड़ भी फ्रैश हो जाता है। एक रिसर्च के अनुसार, खुलकर हंसने से कॉर्टिसोल लोअर होता है, जिससे दिमाग में एंडोमॉर्फिन कैमिकल रिलीज होते हैं, जिससे स्ट्रेस, टेंशन और तनाव दूर हो जाता है।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

योगा

योगा एक ऐसा प्रसिद्ध व्यायाम है जो तनाव से मुक्ति दिलाता है। हल्की एक्सरसाइज ना सिर्फ आपके दिमाग को शांत रखती हैं बल्कि आपके मानसिक तनाव को भी कम करती है। योगा आज दुनिया भर में लोगों के बीच अपनी पहचान कायम कर चुका है। योगा करने से तनाव से मुक्ति मिलती है और मन शांत रहता है। योगा आप घर में भी कर सकते हैं और पार्क में भी जाकर कर सकते हैं। आप यू ट्यूब पर तनाव दूर करने वाले योगा देखकर घर में आसानी से योगा कर सकते हैं।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

स्पोर्ट्स एक्टिविटी

कार्डियो, स्पोर्ट्स एक्टिविटी जैसे टेनिस आदि के जरिए आप न सिर्फ स्ट्रेस को मैनेज कर सकती हैं बल्कि इससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। स्पोर्ट्स एक्टिविटी के जरिए आप न सिर्फ स्ट्रेस को रिलीज कर सकती हैं बल्कि यह एक तरह का फन गेम होता है, जिसे खेलते वक्त आप एन्जॉय भी करेंगी।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

डांसिंग

तनाव, टेंशन या दिमाग को शांत करने के लिए यह सबसे बेस्ट आइडिया है इसलिए जब भी आप परेशान हो तो अपने पसंदीदा गाने पर डांस करें। डांस करने से शरीर में स्फूर्ति आ जाती है और दिमाग से टेंशन भी दूर हो जाती है, जिससे आप पॉजिटिव सोच पाते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर में रक्त संचार भी सही रहता है।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

दौड़ना

दौड़ना एक ऐसी असरदार एक्सरसाइज है जो ना सिर्फ आपका वज़न कंट्रोल करती है बल्कि आपको तनाव से भी मुक्त रखती है। अगर आप खुद को निराश, असहाय और कमज़ोर समझ रहे हैं तो पक्का आप पर तनाव हावी है। तनाव दूर करने के लिए आप घर से बाहर जाएं और कुछ देर दौड़ें दिमाग के रसायन शांत हो जाएंगे।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

मार्शल आर्ट्स

रिसर्च के अनुसार जो लोग कम तनाव झेलते हैं वह अधिक समय तक जवां रहते हैं। लगातार तनाव की चेपेट में आने से आप समय से पहले ही बुढ़ी नजर आएंगी और त्वचा की खूबसूरती भी गायब हो जाएगी। इन दिनों मार्शल आर्ट जैसे कई फॉर्म है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन कम हो जाते हैं। इसके अलावा आप एक घंटे बॉक्सिंग भी कर सकती है, रोजाना करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आप अच्छा महसूस करती हैं और बेहतर नींद आती है। रोजाना करने से आपका दिमाग के साथ-साथ शरीर और मिजाज भी तंदुरुस्त रहेगा।

इन फिजिकल एक्टिविटी से दूर करें तनाव की समस्या, मिलेगा मन को सुकून

डीप ब्रीदिंग

हर व्यक्ति के अलग-अलग स्ट्रेस प्वाइंट्स होते हैं लेकिन हर तरह के तनाव को आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से दूर कर सकते हैं। जब भी आपको तनाव, टेंशन या स्ट्रेस हो तो ब्रेक लेकर अपनी सांस पर ध्यान दें। अपनी आंखों को बंद करके एक हाथ को नाभी पर रखें और दूसरे हाथ से नाक के एक छिद्र को बंद कर लें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और दोबारा सांस लेकर उसे फिर धीरे-धीरे छोड़ दें। इससे आपका सारा तनाव गायब हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी