न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2932 सिगरेट जलाने के बराबर 'धुआं' निकालती है सांप की छोटी सी गोली, जानें कौनसा पटाखा करता हैं कितना प्रदूषण; ये लोग रहे सावधान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिवाली से पहले और बाद के प्रदूषण स्तर में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। पिछले साल दिवाली के अगले दिन दिल्ली में AQI का स्तर 462 पर पहुंच गया था, जो एक दिन पहले तक 382 दर्ज किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Oct 2022 12:51:31

2932 सिगरेट जलाने के बराबर 'धुआं' निकालती है सांप की छोटी सी गोली, जानें कौनसा पटाखा करता हैं कितना प्रदूषण; ये लोग रहे सावधान

दिल्ली में दिन-ब-दिन प्रदूषण बद से बद्तर होता जा रहा है। दिवाली के बाद बढ़ने वाले प्रदूषण से ये स्थिति और चिंताजनक हो जाएगी। ऐसे में त्योहारों के सीजन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में हर तरह के पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर जुर्माना भी देना होगा। अगर राजधानी में कोई भी शख्स पटाखे फोड़ता पाया गया तो उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा, वहीं उसे 6 महीने जेल में भी काटने पड़ सकते हैं। हालाकि, दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण की कई वजह हैं, लेकिन इसकी अहम वजहों में से एक पटाखे भी हैं। हालाकि, प्रतिबंध होने के बावजूद लोग दिल्ली में पटाखे जलाते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिवाली से पहले और बाद के प्रदूषण स्तर में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। पिछले साल दिवाली के अगले दिन दिल्ली में AQI का स्तर 462 पर पहुंच गया था, जो एक दिन पहले तक 382 दर्ज किया गया था। ऐसे में आइये जानते हैं DIU एक रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा पटाखा, कितना प्रदूषण फैलाता है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

सांप की गोली

सांप की एक गोली जलाने पर 64,500 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं, जो 2932 सिगरेट जलाने के बराबर है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

1000 बम की लड़ी

1000 बम की लड़ी जलाने पर 38,540 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं, जो 1752 सिगरेट जलाने के बराबर है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

हंटर बम

एक हंटर बम जलाने पर 28,950 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं, जो 1316 सिगरेट जलाने के बराबर है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

फुलझड़ी

एक फुलझड़ी जलाने पर 10,390 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं, जो 472 सिगरेट जलाने के बराबर है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

चकरी

एक चकरी जलाने पर 9,490 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं, जो 431 सिगरेट जलाने के बराबर है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

अनार

एक अनार जलाने पर 4,860 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं, जो 221 सिगरेट जलाने के बराबर है।

बता दे, एक सिगरेट जलाने पर PM2.5 के 22 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

पटाखों का धुआं हो सकता है जानलेवा

- दमा, सीओपीडी या एलर्जिक रहाइनिटिस से पीड़ित मरीजों की समस्या दिवाली के दिनों में बढ़ जाती है। पटाखों में मौजूद छोटे कण सेहत पर बुरा असर डालते हैं, जिसका असर फेफड़ों पर पड़ता है। पटाखों के धुंए से फेफड़ों में सूजन आ सकती है, जिससे फेफड़े अपना काम ठीक से नहीं कर पाते और हालात यहां तक भी पहुंच सकते हैं कि ऑर्गेन फेलियर और मौत तक हो सकती है।

- पटाखों के धुएं की वजह से अस्थमा या दमा का अटैक आ सकता है। पटाखों के जलने से कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर ऑक्साइड जैसी गैसें निकलती हैं जो दमा के मरीजों के लिए खतरनाक हैं। इससे उसकी जान भी जा सकती है।

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

- पटाखों के धुएं से हार्टअटैक और स्ट्रोक का खतरा भी पैदा हो सकता है। पटाखों में मौजूद लैड सेहत के लिए खतरनाक है, इसके कारण हार्टअटैक और स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है।

- बच्चे और गर्भवती महिलाओं को पटाखों के शोर व धुएं से बचकर रहना चाहिए। पटाखों से निकला गाढ़ा धुआं खासतौर पर छोटे बच्चों में सांस की समस्याएं पैदा करता है। पटाखों में हानिकर रसायन होते हैं, जिनके कारण बच्चों के शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ जाता है और उनके विकास में रुकावट पैदा करता है। पटाखों के धुंऐ से गर्भपात की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को भी ऐसे समय में घर पर ही रहना चाहिए।

- पटाखे को रंग-बिरंगा बनाने के लिए इनमें रेडियोएक्टिव और जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। ये पदार्थ जहां एक ओर हवा को प्रदूषित करते हैं, वहीं दूसरी ओर इनसे कैंसर की आशंका को भी बढ़ाते हैं

firecrackers,firecrackers pollution,firecrackers can be dangerous,firecrackers pollution in hindi,diwali 2022

- दिवाली के दौरान हवा में पीएम बढ़ जाता है। जब लोग इन प्रदूषकों के संपर्क में आते हैं तो उन्हें आंख, नाक और गले की समस्याएं हो सकती हैं। पटाखों का धुआं, सर्दी जुकाम और एलर्जी का कारण बन सकता है और इस कारण छाती व गले में कन्जेशन भी हो सकता है।

- पटाखे चलाने से धूल के कणों पर कॉपर, जिंक, सोडियम, लैड, मैग्निशियम, कैडमियम, सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जमा हो जाते हैं। इन गैसों के हानिकारक प्रभाव होते हैं। इसमें कॉपर से सांस की समस्याएं, कैडमियम-खून की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम करता है, जिससे व्यक्ति एनिमिया का शिकार हो सकता है। जिंक की वजह से उल्टी व बुखार व लेड से तंत्रिका प्रणाली को नुकसान पहुंचता है। मैग्निशियम व सोडियम भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

- दिल के मरीजों को भी पटाखों से बचकर रहना चाहिए। इनके फेफड़ें बहुत नाजुक होते हैं। कई बार बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति पटाखों के शोर के कारण दिल के दौरे का शिकार हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज