Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सौंफ खाने के ढेरों फायदे, पाचन सहित इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में होती है मददगार

आमतौर पर सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, भारतीय रसोई में सौंफ का उपयोग मसाले के...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 6:52:57

सौंफ खाने के ढेरों फायदे, पाचन सहित इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में होती है मददगार

आमतौर पर सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, भारतीय रसोई में सौंफ का उपयोग मसाले के रूप में भी किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन की यह छोटी-सी चीज आपको सेहतमंद बनाए रखने में कितनी बड़ी भूमिका निभाती है? कभी सोचा है कि सौंफ खाने के फायदे कितने हैं? सौंफ का वैज्ञानिक नाम फॉनिक्युल वल्गारे है। यह पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने, वजन कम करने और अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होती है।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi पाचन के लिए सौंफ के फायदे

सौंफ का उपयोग सबसे अधिक पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। इसके एंटीस्पास्मोडिक (पेट और आंत में ऐंठन दूर करने वाली दवाई) और कार्मिनेटिव (एक तरह की दवा, जो पेट फूलने या गैस बनने से रोकती है) गुण इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पेट की गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर होते हैं। इसके अतिरिक्त पेट दर्द, पेट में सूजन और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ही अल्सर, दस्त और कब्ज आदि से राहत दिलाने में भी सौंफ कारगर साबित हो सकती है।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi तनाव करे कम

जो लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं उनके लिए सौंफ का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से दिमाग शांत हो बेहतर ढंग से काम करता है। साथ ही तनाव कम होने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 टेबलस्पून पानी को गुनगुने पानी में पीना चाहिए।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi मोटापा करे कम

सौंफ में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर अधिक मात्रा में होने से इसके पानी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वेट बढ़ने का खतरा कम रहता है।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi गठिया का इलाज

सौंफ, वच, सहिजन, गोक्षुर, वरुण, सहदेवी, वर्षाभू, शटी, गंधप्रसारिणी, अग्निमंथ फल तथा हींग की बराबर मात्रा लें। इसे कांजी से पीसकर, थोड़ा गरम करके लेप करें। इससे गठिया रोग में दर्द और सूजन दोनों ही ठीक होते हैं।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi हकलाने की बीमारी में करें सौंफ का प्रयोग

15-30 मिली सौंफ काढ़ा में मिश्री तथा गाय का दूध मिलाकर पिएं। इससे हकलाने की परेशानी कम होती है।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi सांसों की बीमारी में सौंफ का सेवन लाभदायक

अंजीर के साथ सौंफ का सेवन करने से सूखी खाँसी, गले की सूजन तथा लंग कैंसर में लाभ होता है। 5 मिली सौंफ के पत्तों के स्वरस का सेवन करने से अस्थमा में लाभ होता है।


fennel seeds,mouth freshner,spice,eyesight,weight,diabetes,heart,asthma,fennel seeds benefits,health article in hindi सौंफ के फायदे सेहतमंद दिल के लिए

सौंफ के फायदे दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। जिस खाने में डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है वो दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि यह सारी चीजें आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के सामान्य रहने से दिल की बीमारी होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए सौंफ खाने के फायदे दिल को लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि सौंफ के फायदे से यह बात ज़ाहिर नहीं हुई है कि सौंफ दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। लेकिन यह बात सही है कि जिस खाने में डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है वो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। और जहां तक सौंफ का सवाल है यह सारी चीजें सौंफ में पाई जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology