न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट का अल्सर बन रहा है आम समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से करें इसे दूर

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो पेट का अल्सर दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 9:51:16

पेट का अल्सर बन रहा है आम समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से करें इसे दूर

आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हैं। इन्हीं में से एक हैं पेट का अल्सर जिसे गैस्ट्रिक अल्सर भी कहा जाता है। यह समस्या भी अब बहुत देखने को मिल रही हैं। आम भाषा में कहें तो पेट में छाले व घाव हो जाने को अल्सर कहा जाता है। पेट में अल्सर की समस्या तब होती है, जब पेट में खाना पचाने वाला एसिड पेट की दीवारों को नुकसान पहुंचाने लगता है। ये एसिड इतना तेज होता है की आयरन के ब्लेड तक को आसानी से गला सकता है। समय रहते इस परेशानी पर ध्यान न देने पर यह किसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो पेट का अल्सर दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

केला

पेट के अल्सर का इलाज करने के लिए केला काफी फायदेमंद हो सकता है। केले में पेक्टिन नामक यौगिक होता है, जो पेप्टिक अल्सर को ठीक करने में प्रभावी माना जाता है। कच्चा हो या पका केला, पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप पके केले का सीधे सेवन कर सकते हैं या कच्चे केले की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से अल्सर की समस्या से निजात मिल सकता है।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

पत्तागोभी का जूस

एक स्टडी के अनुसार, पत्तागोभी अल्सर को ठीक करने में मदद करता है। यह एक अल्सर का लोकप्रिय और नेचुरल उपचार है। माना जाता है कि पेट के अल्सर को ठीक करने के लिए एंटीबायोटिक्स उपलब्ध होने से दशकों पहले डॉक्टरों भी इसका इस्तेमाल किया करते थे। दरअसल, पत्ता गोभी जूस में ऐसे यौगिक होते हैं जो पेट के अल्सर को रोकने और ठीक करने में मदद कर सकते हैं। पत्तागोभी को जूसर में डालकर जूस तैयार कर लें। हर दिन 1 कप जूस अल्सर में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

नाशपति

नाशपति में फ्लेवोनॉएड और एंटी-ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होते हैं, जो अल्सर के लक्षणों को कम करने में हेल्प करते हैं। यह एच। पायलोरी के इंफेक्शन को भी रोकती है। इसमें फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। नियमित रूप से नाशपति का सेवन करने वालों में छोटी आंत का अल्सर होने की आशंका काफी कम हो जाती है।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

शहद

शहद के गुणों पर हुए अध्ययन के अनुसार, शहद एक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है। यह एंजाइम हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उत्पादन करने के भी लिए जाना जाता है, जो अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी से लड़ने में मदद करता है। एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच शहद और चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाकर मिश्रण तैयार करें। रोजाना इसका 2 बार सेवन करना अल्सर की परेशानी को कम करने में मदद करता है।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

हींग

पेट के लिए हींग कितना फायदेमंद है यह बात शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं। जी हां आपकी किचन में मौजूद यह मसाला पेट के अल्सर में भी फायदेमंद होता है। पेट का अल्सर होने पर हींग को पानी में मिलाकर इसका एनीमा देना चाहिये, इसके साथ ही रोगी को आसानी से पचने वाला खाना चाहिए।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

लहसुन

एक स्टडी के अनुसार, लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यह हेलिकोबैक्टर पाइलोरी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं बैक्टीरियों की वजह से पेप्टिक अल्सर होता है। लहसुन की 2-3 कलीयों को रोज सब्जी में डाल कर खाएं। हर दिन लहसुन की 1 कली को चबाना भी फायदेमंद होता है।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

मेथी दाना

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए मेथी का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। मेथी के बीज में साइटोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया से कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं। मेथी के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट के अल्सर की रोकथाम में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में उबाल लें। फिर इसे छानकर, इसमें शहद मिला लें। रोजाना इस पानी का सेवन करने से पेट के अल्सर के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

हल्दी

एक स्टडी में बताया गया है कि हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन नामक यौगिक एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जिसकी वजह से पेट के अल्सर का कारण बनने वाले बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी को अच्छी तरह से मिलाकर इस मिश्रण को 2-3 बार पिएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

एलोवेरा

एलोवेरा में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। पेट के अल्सर की समस्याओं को कम करने के लिए एलोवेरा प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंत में सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करे हैं। एलोवेरा का सेवन करने से पेट में गैस्ट्रिक एसिड के स्त्राव को रोकने में भी मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना एक गिलास एलोवेरा जूस का सेवन करें।

10 effective home remedies for stomach ulcers,best natural ways to cure stomach ulcers,how to relieve stomach ulcer symptoms at home,stomach ulcer treatment using natural remedies,home remedies to soothe stomach ulcer pain

गाय का घी

अल्सर के मरीजों के लिए गाय के दूध से बने घी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। गाय के दूध में एक चम्मच हल्दी डाल कर नित्य पीने से 3 से 6 महीने में कैसा भी अल्सर हो, सही होते देखा गया हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'

फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार

क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत

1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका