न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: राजद सांसद सुरेंद्र यादव का बड़ा बयान – 'देश की आज़ादी में सबसे बड़ा बलिदान मुसलमानों ने दिया'

बिहार के राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में मुसलमानों ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया और वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश पर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 10:19:02

बिहार: राजद सांसद सुरेंद्र यादव का बड़ा बयान – 'देश की आज़ादी में सबसे बड़ा बलिदान मुसलमानों ने दिया'

गया के चिरैयाटांड़ इलाके में स्थित अपने आवास पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झंडोत्तोलन करते हुए जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव सुर्खियों में आ गए। इस अवसर पर उन्होंने भाषण दिया, लेकिन संबोधन की शुरुआत में ही 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर वह उलझ गए। समर्थकों ने उन्हें याद दिलाया कि यह 79वां स्वतंत्रता दिवस है। इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक विचार बेबाकी से रखे।

गांधी का नारा और आज का सियासी माहौल

सांसद यादव ने भाषण में कहा कि महात्मा गांधी ने ‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब भाई-भाई हैं’ का नारा दिया था। लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि देश पर वही लोग हावी हैं जिन्होंने अंग्रेजों से समझौते करके माफी मांगी और छूटे थे। उनका आरोप था कि देश को छल और धनबल के सहारे एक बार फिर गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है।

“देश को दो लोग बेच रहे और दो लोग खरीद रहे हैं”

अपने वक्तव्य को और आगे बढ़ाते हुए यादव ने कहा कि वह खुले मंच से कहते हैं कि महागठबंधन की ओर से वह उन ताकतों से घृणा करते हैं, जो देश को बेचने और खरीदने में लगे हैं। उनका दावा था कि आने वाले वर्षों में भारत गंभीर संकटों से जूझेगा और हालात श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी बदतर हो जाएंगे।

17 साल बाद का डरावना अनुमान

राजद सांसद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज से 17 साल बाद देश में आपसी भाईचारा पूरी तरह खत्म हो जाएगा और लोग आपस में लड़ने-भिड़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि सत्ता में बैठे कुछ लोग देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

गुजरात पर सीधा हमला

अपने बयान में सुरेंद्र यादव ने गुजरात पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात से कोई सेना में भर्ती नहीं होता क्योंकि वहां के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे बड़े घोटालेबाजों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकतर घोटालों की जड़ गुजरात से जुड़ी है। उनके अनुसार, ऐसे लोग मलाई खाने और देश को गुलाम बनाने की कोशिश में लगे हैं।

"मुसलमानों ने दिया सबसे बड़ा बलिदान"

विवादित टिप्पणी करते हुए यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान मुसलमानों ने दिया। उनके मुताबिक, अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में सबसे ज्यादा खून मुसलमानों ने बहाया था। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि मुसलमानों को ही संदेह की नजर से देखा जा रहा है।

वोटर लिस्ट पर सवाल

सांसद ने कहा कि गरीब और कमजोर हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों को भी वोटर लिस्ट से नाम काटकर ‘रोहिंग्या मुसलमान’ बताने की साजिश चल रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना प्रमाण और जांच के किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप