न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर पर ट्रंप बोले– रूस बड़ी ताकत, शांति चाहिए तो जेलेंस्की को करनी होगी डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में पुतिन से मुलाकात के बाद कहा कि अब सीजफायर की जिम्मेदारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की है। जानें, ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की की अगली बैठक पर क्या हैं उम्मीदें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 10:12:39

सीजफायर पर ट्रंप बोले– रूस बड़ी ताकत, शांति चाहिए तो जेलेंस्की को करनी होगी डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत जल्द युद्धविराम पर चर्चा के लिए आमने-सामने बैठने वाले हैं। ट्रंप के मुताबिक अब आगे की पूरी जिम्मेदारी जेलेंस्की के कंधों पर है। यह टिप्पणी ट्रंप ने अलास्का में पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद की।

"जेलेंस्की को करनी होगी डील"

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जेलेंस्की को आगे बढ़कर तीन साल से चली आ रही इस जंग को खत्म करने के लिए कोई ठोस रास्ता निकालना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस एक बड़ी ताकत है और उसकी सैन्य क्षमता से कोई इंकार नहीं कर सकता। ऐसे में अगर यूक्रेन को शांति चाहिए, तो उसे समझौते की दिशा में कदम बढ़ाना ही होगा।

"जरूरत पड़ी तो मैं फिर शामिल हो जाऊंगा"

अलास्का मीटिंग के बाद ट्रंप ने संकेत दिए कि अब अगली चाल यूक्रेनी राष्ट्रपति की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यूरोपीय देशों को भी इस प्रक्रिया में थोड़ी-बहुत भूमिका निभानी होगी। ट्रंप बोले– अगर जेलेंस्की चाहेंगे, तो मैं अगली मुलाकात का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। उनका दावा है कि बहुत जल्द एक त्रिपक्षीय बैठक हो सकती है, जिसमें पुतिन, जेलेंस्की और वे खुद आमने-सामने होंगे। वहीं पुतिन ने साफ कर दिया है कि अगली चर्चा मॉस्को में होने की संभावना है।

अलास्का वार्ता – नतीजा क्या निकला?

करीब तीन घंटे चली अलास्का मीटिंग में ट्रंप और पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर लंबी बातचीत की। हालांकि किसी औपचारिक सीजफायर का ऐलान नहीं हुआ। दोनों नेताओं ने वार्ता को सकारात्मक बताया लेकिन यह भी स्वीकार किया कि कई अहम बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई। ट्रंप ने कहा कि वे अगली बार नाटो देशों और यूक्रेनी नेतृत्व से अलग से बात करेंगे। वहीं पुतिन ने दोहराया कि रूस की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है और पश्चिमी देश वार्ता में रुकावट डाल रहे हैं।

पुतिन की सख्त शर्तें बरकरार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर साफ कर दिया कि जंग को खत्म करने के लिए उन्हें अपनी शर्तों पर ही मंजूरी चाहिए। रूस यह चाहता है कि यूक्रेन अपनी विदेश और रक्षा नीतियों में ऐसी कोई रणनीति न अपनाए जिससे भविष्य में रूस के लिए खतरा पैदा हो। इसके अलावा मास्को की मांग है कि यूक्रेन नाटो से पूरी तरह दूरी बनाए। पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस एक इंच जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही, उन्होंने पश्चिमी देशों से सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने और जब्त की गई रूसी संपत्तियों को वापस लौटाने की बात दोहराई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया