न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कच्चा ही करें इन आहार का सेवन, पकाने से नष्ट होते हैं न्यूट्रिशन

स्वस्थ रहने की चाहत में आपका आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और सेहत को फायदा पहुचाने का काम करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 7:22:21

कच्चा ही करें इन आहार का सेवन, पकाने से नष्ट होते हैं न्यूट्रिशन

स्वस्थ रहने की चाहत में आपका आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और सेहत को फायदा पहुचाने का काम करें। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या खाते हैं, इस पर ध्यान देना जरुरी है लेकिन यह भी जरुरी है कि हम कैसे खा रहे हैं। जी हां, पोषक तत्वों का सेवन सही तरीके से किया जाना जरूरी हैं अन्यथा इनका आपके शरीर को फायदा नहीं मिलता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन कच्चा करना ही बेहतर रहता हैं। यहां बताए जा रहे आहार को पकाकर खाने से इनके न्यूट्रिशन नष्ट होने का डर बना रहता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

प्याज

प्याज ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घऱ में इस्तेमाल होती है। इसे दाल, सब्जी, ग्रेवी बनाने के लिए पकाया जाता है। अगर आप प्याज के सारे पोषक तत्व चाहते हैं तो इन्हें कच्चा सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो लिवर को सही रखने में मदद करते हैं। वहीं कच्चे सलाद में आने वाली महक खास एलेसिन नामक कंपाउड की वजह से आती है जो कि हार्ट की बीमारी को कम करने, बोन डेसिंटी को बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद करती है।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

लहसुन

इस शक्तिशाली फूड में सल्फर से भरपूर एमिनो एसिड होता है, जिसका नाम एलिन होता है। इसके अलावा लहसुन में एक प्रोटीन बेस्ड एंजाइम पाया जाता है, जिसे एलिनास कहते हैं। जब हम लहसुन को छीलते और काटते हैं तो आप एक और तत्व को इसमें मिला देते हैं, जिसे एलिसिन कहते हैं। एलिसिन एक बहुत ही शक्तिशाली एंटी-बायोटिक है, जिसके साथ ही इसमें एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। दुर्भाग्यवश लहसुन को पकाने से उसमें से एलिसिन निकल जाता है और अन्य तत्व भी कम प्रभावी हो जाते हैं। किसी भी डिश को तैयार करने के बाद उसमें घिस, काट या फिर पीस कर लहसुन का इस्तेमाल करें। इससे आपको अधिक पोषण तो मिलेगा ही साथ ही स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

चुकंदर

चुकंदर आयरन से भरपूर सब्जी है। जिसे कच्चा खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। सलाद या जूस बनाकर पीने से चुकंदर के सारे पोषक तत्व मिलते हैं। चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं ये सब्जी एनर्जी भी भरपूर मात्रा में देता है।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

नारियल

नारियल पानी और कच्चा नारियल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल में मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कच्चे नारियल को पकाकर खाने से सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

टमाटर

टमाटर को ग्रेवी बनाने और सलाद के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप अगर टमाटर के पूरे पोषक तत्व का फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है। पकाने से टमाटर के जरूरी पोषण तत्व खत्म हो जाते हैं।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

लाल शिमला मिर्च

कच्ची लाल मिर्च में विटामिन सी, बी6, ई और मैग्निशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है। लेकिन लाल मिर्च को पकाने से उसमें विटामिन सी कम हो जाता है। अगर आपको इसे पकाकर ही खाना है तो आपके लिए इन्हें भुनना अधिक सेहतमंद विकल्प साबित हो सकता है। ये विटामिन को सहेज कर रखने में मदद करता है। इसलिए इसे आप सलाद के साथ कच्चा खा सकते हैं।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

ब्रोकली

ब्रोकली खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है, लेकिन इससे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है, पकाकर नहीं। ब्रोकली को पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

सूखे मेवे

कई बार लोग सूखे मेवे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका नुकसान ये है कि इस प्रक्रिया में आयरन और मैग्नीशियम कम हो जाता है और कैलोरी बढ़ने से फैट की मात्रा बढ़ जाती है। सूखे मेवों को अगर आप कच्चा खाएंगे तो इससे आपको फायदा मिलेगा, लेकिन अगर आप इसे भूनकर खाते हैं, तो इसका नुकसान होगा। हाई कैलोरी की वजह से आपका मोटापा बढ़ सकता है। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और ये आपको फायदा नहीं पहुंचाता।

eat these foods raw only,raw vegan diet,eating raw foods,10 foods to eat raw,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

जैतून का तेल

कई लोग भोजन पकाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं, स्वस्थ वज़न बनाए रखने के लिए। हालांकि, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की जैतून के तेल का बिना पकाएं यानी कच्चा इस्तेमाल करना ही बेहतर होता हैं क्योंकि यह विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो की पकाने के दौरान अधिक गर्म होने से नष्ट हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा