न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शर्मा ने खरीदी Lamborghini Urus Se, नंबर 3015 के पीछे छुपे हैं 3 खास राज

रोहित शर्मा ने Lamborghini Urus Se खरीदी, नंबर 3015 के पीछे छुपे हैं उनके परिवार और क्रिकेट से जुड़े तीन खास राज। जानिए इस लग्जरी SUV की कीमत और रोहित के कार कलेक्शन के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 1:26:00

रोहित शर्मा ने खरीदी Lamborghini Urus Se, नंबर 3015 के पीछे छुपे हैं 3 खास राज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी नई Lamborghini Urus Se खरीदी है, जो अपनी स्टाइलिश और दमदार लुक्स के कारण हर किसी का ध्यान खींच रही है। लेकिन इस कार की सबसे बड़ी चर्चा इसका नंबर प्लेट नंबर 3015 बनी हुई है। फैंस और जानकार इस नंबर के पीछे की कहानी जानने को बेताब हैं। इस नंबर के पीछे रोहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण कनेक्शन छुपे हैं, जो इसे केवल एक नंबर से कहीं अधिक खास बनाते हैं।

पहले रोहित शर्मा के पास एक नीली Lamborghini थी, जिसका नंबर 0264 था। यह नंबर खास इसलिए था क्योंकि यह उनके वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी से जुड़ा था। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने रिकॉर्ड 264 रन बनाए थे, जो वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर माना जाता है। बाद में उन्होंने यह कार अपने एक फैंटेसी क्रिकेट ऐप के विजेता को उपहार में दे दी।

अब सवाल उठता है कि रोहित शर्मा ने अपनी नई Lamborghini Urus Se के लिए नंबर 3015 क्यों चुना? इस नंबर के पहले दो अंक 30 हैं, जो उनकी बेटी समाइरा के जन्म दिन से जुड़ा है। समाइरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। वहीं, कार के आखिरी दो अंक 15 हैं, जो उनके बेटे के जन्म दिन 15 नवंबर से मेल खाते हैं। अगर इन दोनों अंकों को जोड़ा जाए (30 + 15), तो 45 बनता है, जो रोहित शर्मा का जर्सी नंबर भी है। इस तरह, नंबर प्लेट रोहित की पारिवारिक खुशियों और क्रिकेट करियर का समिश्रण है।

रोहित शर्मा की नई Lamborghini Urus Se की भारत में कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस ऑरेंज कलर की SUV में 620 हॉर्सपावर का दमदार इंजन लगा है, जो 800 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, यह कार इलेक्ट्रिक मोड में 60 किलोमीटर तक चल सकती है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.57 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा, रोहित शर्मा के पास कई महंगी और लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें शामिल हैं:

Mercedes-Benz S-Class, जिसकी कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है।

Range Rover HSE LWB, जिसकी कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये है।

Mercedes GLS 400 D, जिसकी कीमत लगभग 1.29 करोड़ रुपये है।

BMW M5, जिसकी कीमत लगभग 1.99 करोड़ रुपये है।

हाल ही में, रोहित शर्मा इंग्लैंड से अपने परिवार के साथ लौटे हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वे केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं। उनके क्रिकेट करियर की तरह ही उनकी कार कलेक्शन भी काफी शानदार और प्रभावशाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत