न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होती है हर समय मीठा खाने की इच्छा! काबू पाने को ये 4 फूड आइटम हैं बढ़िया विकल्प

क्या शुगर क्रेविंग आपकी डाइट के आड़े आ रही है? इस आदत को पूरी तरह से छोड़ने या ‘शुगर डीटॉक्स’ पर जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 12:20:39

होती है हर समय मीठा खाने की इच्छा! काबू पाने को ये 4 फूड आइटम हैं बढ़िया विकल्प

क्या शुगर क्रेविंग आपकी डाइट के आड़े आ रही है? इस आदत को पूरी तरह से छोड़ने या ‘शुगर डीटॉक्स’ पर जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर से उसी चक्कर में फंस जाते हैं? अपनी मिठास की ज़रूरत को पूरा करने के लिए आप आर्टिफ़िशियल स्वीटनर या फिर ‘हेल्दी’ शुगर अपना रही हैं, लेकिन शुगर खाने की इच्छा और बढ़ जाती है?

दूसरी इच्छाओं के मुक़ाबले शुगर क्रेविंग अधिक क्यों होती है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। शक्कर हमारे दिमाग़ को ईंधन देती है और हमारा दिमाग़ शक्कर को एक पुरस्कार के रूप में देखता है। पुरस्कार आख़िर किसे अच्छा नहीं लगता है! हममें से अधिकांश लोग नियमित रूप से दिमाग़ को इतनी अधिक मात्रा में पुरस्कार देते हैं कि इस आदत को छोड़ना कठिन हो जाता है।

हालांकि इसे छोड़ा जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे और अपनी डाइट में शक्कर की जगह कुछ नए विकल्पों का चुनाव करना होगा। शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए हमने खाद्य पदार्थों की एक लिस्ट नीचे दी है। आप आज़मा सकते हैं।

sugar craving,food items,sweetner,sugar,banana,berries,almond,health news in hindi

बादाम

एक स्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैकिंग के लिए बादाम बहुत ही बढ़िया विकल्प है। यह ग्लाइसेमिक इंडैक्स में नीचे आता है और इसमें फ़ाइबर, गुड फ़ैट, विटामिन ई जैसे न्यूट्रिशन व मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनिरल्स पाए जाते हैं। विटामिन ई (अल्फ़ा-टोकोफ़ेरॉल) ऐंटी-एजिंग गुण से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स द्वारा हाल ही में किया गया एक शोध बादाम के भूख नियंत्रण करने वाले गुण की ओर इशारा करता है, जिसकी वजह से वज़न कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शोध के परिणामों में पता चला है कि बादाम की स्नैकिंग हमारे हाई फ़ैट फ़ूड्स के खाने की इच्छा को भी दबाती है, जो किसी के लिए भी वज़न कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

sugar craving,food items,sweetner,sugar,banana,berries,almond,health news in hindi

बेरीज़

बेरीज़ में फ़ाइबर की मात्रा अधिक और शक्कर की मात्रा कम होती है। एक कप बेरीज़ में केवल 50 से 85 कैलोरीज़ ही होती हैं। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी बेरी खा रहे हैं। यह बहुत ही पौष्टिक होती हैं। आप इनको ग्रीक योगर्ट या फिर कॉटेज़ चीज़ के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर नाश्ता तैयार कर सकते हैं। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर बेरीज़ दिन की अच्छी शुरुआत के लिए शानदार विकल्प हैं।

sugar craving,food items,sweetner,sugar,banana,berries,almond,health news in hindi

हम्मस

मिडल ईस्ट का यह स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ नाश्ते के लिए एक बहुत ही सही विकल्प है। यह बहुत ज़्यादा स्वास्थवर्धक भी है। ऑलिव ऑयल, सूखे काबुली चने और ताहिनी से बना यह मिश्रण, विटामिन ई, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, कैल्शियम, फ़ाइबर के अलावा कई और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का भी यह बढ़िया स्रोत है, जिसकी वजह से शाकाहारी और वेगन डाइट फ़ॉलो करने वालों के लिए यह शानदार विकल्प बन जाता है। हम्मस ग्लाइसेमिक इंडेक्स में नीचे आता है, जो शक्कर को बहुत धीरे-धीरे ब्लडस्ट्रीम में छोड़ता है। हम्मस एक बहुत ही स्वादिष्ट डिप है, जो सेलेरी, गाजर, खीरा और स्वीट पेपर्स के साथ मज़ेदार लगता है। आप अपने टोस्ट पर भी हम्मस डालकर खा सकते हैं।

sugar craving,food items,sweetner,sugar,banana,berries,almond,health news in hindi

केला

केला विटामिन बी 6, विटामिन सी, डाइटरी फ़ाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसमें मौजूद हाई पोटैशियम कॉन्टेंट इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित बनाए रखने में उपयोगी होता है। कैला फ़ैट फ्री, कोलेस्टेरॉल फ्री और वुर्चअली सोडियम-फ्री होता है। इसमें मैग्नीशियम की भी कुछ मात्रा पाई जाती है। केला अपने नैचुरल शुगर कॉन्टेंट के कारण स्वाद में मीठा होता है, पर इसे हेल्दी डाइट के रूप में शामिल किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग