न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

हम सबको सोने की एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें अच्छी नींद आती है। कुछ लोगों को पेट के बल लेटकर और कुछ को करवट के बल में अच्छी नींद आती है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 15 May 2023 5:43:57

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

हम सबको सोने की एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें अच्छी नींद आती है। कुछ लोगों को पेट के बल लेटकर और कुछ को करवट के बल में अच्छी नींद आती है। परन्तु कुछ लोग ऐसे में होते हैं जिन्हें सिर से ओढ़े बिना नींद ही नहीं आती। चादर या कंबल सिर से ओढक़र सोने पर मुँह और नाक दोनों ढक जाते हैं। इस आदत से कई गम्भीर परिणाम सामने आते हैं। सर्दियों में अधिकतर लोग सर्दी से बचने के लिए रजाई या कंबल में मुंह ढककर सोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। कई बार इस तरह नियमित सोने से सिर दर्द, उल्टी और मितली आदि की समस्याएं भी होने लगती हैं। कई बार लोग मुंह ढककर सोने के साथ कमरे में हीटर जलाकर भी रखते हैं। ऐसा करने से शरीर में कई तरह के साइड इफेक्टस हो सकते हैं। सर्दी में भी रजाई या कंबल से मुंह ढककर सोने से घुटन की समस्या भी हो सकती है। आज हम अपने पाठकों को इस आलेख के माध्यम से यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि सर्दी, गर्मी, बरसात चाहे कोई भी मौसम हो, सिर तक ओढक़र नहीं सोना चाहिए। सोते समय हमेशा मुँह खुला होना चाहिए। आइए डालते हैं एक नजर शरीर पर होने वाले उन दुष्प्रभावों पर जो मुंह ढककर सोने से होते हैं—

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

दम घुटने की आशंका

जिन लोगों को हृदय से सम्बन्धित समस्याएँ, अस्थमा या स्लीप एप्निया आदि बीमारियाँ हैं, उनमें सोते समय ऑक्सीजन कम होने के कारण दम घुटने का खतरा बना रहता है। दरअसल, मुँह ढककर हम जो हवा छोड़ते हैं, वही सांस के द्वारा अंदर खींच लेते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता जिसके चलते दम घुटने जैसी स्थिति आ जाती है। कई बार कंबल के रेशे तक सांसों के जरिए अंदर पहुँच जाते हैं।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित

मुंह ढककर सोने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इस तरह सोने से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। लंबे वक्त तक सोने के कारण कंबल में मौजूद ऑक्सीजन का ही इस्तेमाल करते हैं। देर तक वही ऑक्सीजन लेने से कंबल में ऑक्सीजन की कमी और ऑक्सीजन अशुद्ध होने लगती है। जिससे अशुद्ध ऑक्सीजन ही शरीर में जाने लगती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

पाचन पर भी असर

इससे पाचन से सम्बन्धित समस्याएँ भी आ सकती हैं और कुछ समय बाद इसका असर वजन पर दिखने लगता है। सिर ढककर सोने से शरीर की गतिविधियाँ कम हो जाती हैं और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिस वजह से पाचन क्रिया भी सही से नहीं हो पाती है। वसा जमा होने से वजन तेजी से बढऩे लगता है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

वजन बढऩे लगता है

सर्दियों में मुंह ढककर सोने से वजन बढऩे की समस्या होने लगती है। जब आप मुंह ढककर सोते हैं, तो पूरा शरीर गर्म होने के कारण नींद बहुत गहरी आती है और आप ज्यादा सोते हैं। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाने से शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन तेजी से बढऩे लगता है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

स्लीप एप्निया का खतरा

यह एक तरह का स्लीपिंग डिसऑर्डर है, जो अक्सर सोने के दौरान सांस लेने की कठिनाइयों के चलते होता है। डेंटल स्लीप मेडिसिन पर हुए एक सम्मेलन के मुताबिक भारत में करीब 40 लाख लोग, खासकर बुर्जुग और मोटे लोग ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया सिंड्रोम से पीडित हैं। सोते समय ऐसे रोगियों में घुटन का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

फेफड़े होते हैं प्रभावित

इसका असर फेफड़ों पर भी पड़ता है। जब आप मुँह और नाक ढक लेते हैं तो फेफड़ों में गैस के आदान प्रदान का काम सही तरीके से नहीं हो पाता, जिस वजह से वे सिकुडऩे लगते हैं। ऐसे में अस्थमा, सुस्ती, डिमेंशिया या फिर सिरदर्द जैसी शिकायत बनी रहती है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

स्किन एलर्जी का खतरा

मुंह ढककर सोने से स्किन एलर्जी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अंदर की अशुद्ध हवा के कारण शरीर को शुद्ध हवा नहीं मिल पाती। जिससे त्वचा का रंग काला पडऩा लगता है और त्वचा का ग्लो भी चला जाता है। नियमित ऐसे सोने से त्वचा पर रैशेज की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

हार्ट अटैक का खतरा

मुंह ढककर सोने से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है क्योंकि अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए रजाई से मुंह को कवर कर लेते है। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। जिससे जी मिचलना, उल्टी और दम घुटने की स्थिति हो सकती है और हार्ट अटैक का खतरा होने का खतरा भी बढ सकता है।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

मुहाँसों की समस्या

सिर ढककर सोने से अशुद्ध वायु शरीर को मिलती है और पसीने के कारण चेहरे के रोम छिद्र भी बंद हो जाते हैं। इसके कारण चेहरे पर मुँहासे निकलते हैं।

सेहत के लिए नुकसानदायक है सिर ढककर सोना, भुगतने पड़ते हैं गम्भीर परिणाम

मानसिक सेहत पर असर

सिर ढककर सोने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इससे डिमेंशिया का जोखिम बढ़ जाता है क्योंकि यह मुँह और नाक के माध्यम से वायु प्रवाह को बाधित करता है। मुँह ढककर सोने से ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिस वजह से सिरदर्द, नींद में कमी, जी मिचलाना, थकान, अल्जाइमर्स या डिमेंशिया जैसी दिक्कतें होती हैं।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन