न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स वाले हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट आईडिया देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी और आपका वजन भी घटेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 8:44:13

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

स्वस्थ जीवन के लिए सबसे जरूरी माना जाता हैं आहार का उचित समय और उस समय आप किन चीजों का सेवन कर रहे हैं। खासतौर से ब्रेकफास्ट को सबसे जरूरी मील माना जाता हैं क्योंकि आप कई घंटों के अंतराल के बाद आप कुछ खा रहे होते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आपका ब्रेकफास्ट स्वस्थ, भारी और प्रोटीन युक्त हो। आपके शरीर का वजन नियंत्रण करने में ब्रेकफास्ट बहुत मददगार साबित होता हैं। ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स वाले हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट आईडिया देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी और आपका वजन भी घटेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

​अंडे और बीन्स

अंडे को हमेशा से ही एक हेल्दी डाइट के रूप में देखा जाता है। अंडे का सेवन दुनियाभर में कई तरीकों से किया जाता है जैसे सैंडविच, सब्जी, रोल, उबालकर और आमलेट आदि। इनमें से सबसे ज्यादा सेवन ओमलेट का होता है, चाहे वह पनीर आमलेट हो या फिर बहुत सारी सब्जियों के साथ तैयार किया गया हो। ऐसे में अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो आप उबली हुई बीन्स के साथ अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें आप राजमा को भी शामिल कर सकते हैं।

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

ओट्स और ग्रीक योगर्ट

ओट्स वजन घटाने वाली खाद्य सामग्री के नाम से ही बाजार में प्रसिद्ध हैं। वहीं ग्रीक योगर्ट को प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा ओट्स के अंदर कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, बीटा - ग्लूकॉन फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें एडेड शुगर नहीं होता। ऐसे में जब आप आप ग्रीक योगर्ट और ओट्स का सेवन मिलाकर करते हैं तो यह वजन घटाने वाला और कम कैलोरीज वाला भोजन बन जाता है।

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

​पनीर भुर्जी

पनीर की भुर्जी का सेवन आपने जरूर किया होगा। ज्ञात हो कि पनीर के अंदर कैल्शियम, प्रोटीन, और हेल्दी फैट मौजूद होता है। इसके अलावा जब पनीर को कई अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है, तो यह ना केवल वजन घटाने में आपकी मदद करती है। बल्कि इसके कई दूसरे फायदे भी सेहत पर दिखाई देने लगते हैं। आप इसका सेवन रोटी के साथ या रोटी के बिना भी कर सकते हैं। अगर आपको पनीर खास पसंद नहीं तो आप अंडे की भुर्जी भी बनाकर खा सकते हैं।

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

बेसन चीला

बेसन या चने के आटे से बना चीला जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा गुणकारी होता है। आपको बता दें कि महज 100 ग्राम चने के आटे में 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा पानी डालकर एक घोल तैयार करें यह किसी पतली पैनकेक जैसी डिश जैसा हो जाए, तो इसमें स्वादानुसार नमक, मिर्च, अजवाइन, हल्दी आदि मिला दें। अब इसे सेकें और सेवन करें। कई नामी न्यूट्रिशनिस्ट वजन घटाने के लिए बेसन का चीला खाने की सलाह देते हैं।

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

​टोस्ट और सॉल्टेड एवोकाडो

ब्रेकफास्ट के अंदर टोस्ट का सेवन सभी को पसंद होता है। लेकिन जब आप टोस्ट में मक्खन का इस्तेमाल कर लेते हैं तो यह अनहेल्दी हो जाता है। इसके विपरीत आप होल ग्रेन ब्रेड का सेवन टोस्ट में कर सकते हैं और इसमें चिकन या प्रोसेस्ड फूड के बजाय एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो ना केवल गुड फैट का एक अच्छा स्रोत है। बल्कि इसमें फाइबर भी मौजूद होता है जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। जिससे आप बेवजह के स्नैक्स खाने से बच सकते हैं। इससे आपका वजन भी घटने लगता है।

करना चाहते हैं वजन को नियंत्रित, नाश्‍ते में करें इन 6 चीजों को शामिल

योगर्ट और बैरीज

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं और ओट्स का सेवन करना पसंद नहीं करते तो आप बैरीज और योगर्ट का सेवन साथ में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप शुगर फ्री योगर्ट का ही सेवन करें। आपको बता दें कि योगर्ट के अंदर आपको विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा