न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात को सोने से पहले लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान, जानें कैसे हैं ये लाभकारी

ऐसे में आपको रोज रात में सोने से पहले पानी के साथ लौंग का सेवन किया जाए तो यह आपको विभिन्न प्रकार की बिमारियों से छुटकारा दिला सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह लौंग का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 12:56:48

रात को सोने से पहले लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान, जानें कैसे हैं ये लाभकारी

लौंग भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे खड़े मसालों में इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन यही लौंग कई तरह के घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता हैं जो सामान्य बीमारियों को दूर करने का काम करता हैं। आयुर्वेद में तो इसे एक औषधि के तौर पर देखा जाता हैं। लौंग में कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपको रोज रात में सोने से पहले पानी के साथ लौंग का सेवन किया जाए तो यह आपको विभिन्न प्रकार की बिमारियों से छुटकारा दिला सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह लौंग का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं...

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

पेट के बैक्टीरिया और कीड़ों से मिलेगा छुटकारा

लौंग में बहुत पावरफुल एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जिसके कारण ये हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है। शोध बताते हैं लौंग खाने से ई। कोली बैक्टीरिया भी खत्म हो जाता है। ये बैक्टीरिया पेट दर्द, डायरिया, थकान, पेचिश आदि का कारण बनता है। छोटे बच्चों में कई बार ये बैक्टीरिया जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए रोजाना लौंग खाकर पानी पीने से इस बैक्टीरिया से भी बचाव रहता है।

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

नहीं होगा डायबिटीज

लौंग शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। रिसर्च में पाया गया है कि लौंग में पाया जाने वाला खास तत्व नाइजेरिसिन पाया जाता है, जो इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है और शरीर को शुगर के बेहतर इस्तेमाल के लिए तैयार करता है। इससे डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज नहीं है, तो इसके होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

कब्ज से छुटकारा

अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो रात में सोने से पहले लौंग का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले 2 लौंग खाकर 1 ग्लास पीने से सुबह पेट अच्छी तरह साफ होता है। ये आपके पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है।

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

नहीं होंगी खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां

लौंग को खांसी-जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद औषधि माना जाता है। इसका कारण यह है कि लौंग में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है। इसलिए अगर आप सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आग में 2 लौंग की कलियों को भून लें और इन्हें खाकर गुनगुना पानी पी लें।

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

कैंसर से बचाता है लौंग

लौंग में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। रिसर्च के अनुसार लौंग में एक खास तत्व यूजेनॉल पाया जाता है, जो एंटी-कैंसर तत्व माना जाता है। हालांकि बच्चों के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बच्चों को रोजाना लौंग न खिलाएं, बल्कि समस्या होने पर इसे घिसकर इसका रस पिलाएं।

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

नहीं होगी लिवर की बीमारी

लौंग का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल लिवर को कई रोगों से बचाता है, और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है। एक रिसर्च के अनुसार लौंग खाने वाले लोगों को फैटी लिवर रोग का खतरा कम हो जाता है। लौंग शरीर में भीतरी सूजन को भी खत्म करता है।

health benefits of cloves,healthy living,Health tips

हड्डियां रहेंगी मजबूत

रोजाना लौंग खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के रोगों से बचाव रहता है। दरअसल लौंग में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले 2 लौंग खाकर पानी पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!