Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों में बैक्टीरिया बनता हैं कैविटी का कारण, इन घरेलू नुस्खों से दूर करें यह समस्या

वर्तमान समय की जीवनशैली में देखने को मिल रहा हैं कि गलत खानपान और दांतों की सफाई ना करने की वजह से इनमें बैक्टीरिया लगने की समस्या सामने आने लगती हैं। बैक्टीरिया एसिड पैदा करते हैं, जो कैविटी का कारण बनता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 3:41:23

दांतों में बैक्टीरिया बनता हैं कैविटी का कारण, इन घरेलू नुस्खों से दूर करें यह समस्या

वर्तमान समय की जीवनशैली में देखने को मिल रहा हैं कि गलत खानपान और दांतों की सफाई ना करने की वजह से इनमें बैक्टीरिया लगने की समस्या सामने आने लगती हैं। बैक्टीरिया एसिड पैदा करते हैं, जो कैविटी का कारण बनता है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी कैविटी से परेशान हैं जिसकी वजह से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता हैं ये खोखले होने लगते हैं। ऐसे में दांतों को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी हैं कि कैविटी को दूर किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से दांतों में पनपे बैक्टीरिया को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...
teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips नमक

नमक में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों के कारण यह कैविटी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह दर्द और सूजन को कम करने, किसी भी तरह के संक्रमण और मुंह में बैक्टीरिया की रोकने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिला लें। फिर इससे कुल्ला करें। समस्या दूर होने तक इस उपाय को दिन में तीन बार करें। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग एक आयुर्वेदिक विधि है, जिससे दांतों को साफ और मजबूत बनाया जा सकता है। इसमें लगभग 20 मिनट के लिए मुंह के चारों ओर तिल या नारियल के तेल का एक बड़ा चमचा घुमाकर, फिर इसे थूकना है। एक शोध से मिले संकेत यह पाया गया है कि यह दांतों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। यह मुंह में बैक्टीरिया, प्लाक और मसूड़ों की सूजन को कम करता है। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips नीम का दातून

आप दांतों को साफ करने के लिए नीम के दातून का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम दातों को पीलापन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल ब्रश के रूप में भी कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग नीम के दातून से दांतों को साफ करते हैं। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips एलोवेरा

एलोवेरा टूथ जेल कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। इस जेल का जीवाणुरोधी प्रभाव मुंह में बैक्टीरिया के निर्माण को रोकता है। एलोवेरा का उपयोग टी ट्री ऑयल के साथ एक प्रभावी कैविटी कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips लौंग का तेल

लौंग का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रूई का इस्तेमाल करते हुए दो- तीन बूंद लौंग का तेल डालें। आप लौंग के तेल को रात में लगा सकते हैं। इसके अलावा लौंग के तेल में रूई लगाकर कैविटी पर रखें। इस उपाय को नियमित रूप से करने से समस्या से जल्द ठीक हो जाएगा। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips मुलेठी

मुलेठी की जड़ में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि इसके रस में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फ्लोराइड माउथवॉश से अधिक शक्तिशाली होते हैं।
teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips लहसुन

दांतों की कैविटी को दूर करने के लिए लहसुन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन की 7 से 8 कलियों को पीसना है और कैविटी के हिस्से में लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद कुल्ला करें। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips अंडे के छिलके

अंडे के छिलकों में कैल्शियम होता है जिसका उपयोग कोई व्यक्ति दांतों के इनेमल को ठीक करने में मदद कर सकता है। यह दांतों से प्लाक हटाने में भी मददगार होता है। एक अध्ययन के अनुसार अंडे के छिलके दांतों को अम्लीय पदार्थों से बचाते हैं। teeth,cavity in teeth,causes of cavity in teeth,home remedies to treat cavity in teeth,teeth care tips,oral health,healthy living,Health tips आंवला

आंवला जैसी जड़ी-बूटी भी कैविटी के इलाज में मददगार होती है। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी के कारण यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। यह संयोजी ऊतक के विकास को बढ़ावा देकर मसूड़ों के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके अलावा, यह मुंह को साफ करने और बदबूदार सांस से छुटकारा पाने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology