Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा हैं प्रदूषण, ये 8 सुपरफूड बचाएंगे हानिकारक प्रभाव से

हवा में प्रदूषण इस कदर फैल रहा हैं कि यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता हैं। ऐसे में आपको संतुलित आहार लेने की जरूरत होती हैं जो लंग डैमेज सहित बीमारी के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 7:00:21

फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा हैं प्रदूषण, ये 8 सुपरफूड बचाएंगे हानिकारक प्रभाव से

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा हैं जिसकी वजह से स्कूलों को एक बार फिर से बंद कर दिया गया हैं। दिल्ली के साथ ही देश के कई शहरों में प्रदूषण का लेवल बढ़ता ही जा रहा हैं। हवा की खराब क्वालिटी सांस लेने में तकलीफ का कारण बन रही हैं। हवा में इस प्रदूषण की वजह से कई तरह की बीमारियां होने लग रही हैं। हवा में प्रदूषण इस कदर फैल रहा हैं कि यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता हैं। ऐसे में आपको संतुलित आहार लेने की जरूरत होती हैं जो लंग डैमेज सहित बीमारी के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन हेल्दी आहार के बारे में।
Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food ​सेब

कई शोधों से पता चलता है कि नियमित रूप से सेब खाने से फेफड़े ठीक से काम करते हैं। अध्ययनों के अनुसार सेब का सेवन धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों के कार्य में बाधा पैदा करता है। ncbi की एक स्टडी के अनुसार, हर सप्ताह 5 या इससे ज्यादा सेब खाने से फेफड़ों के काम करने की क्षमता डबल और सीओपीडी का रिस्क भी कम हो जाता है। सेब का सेवन करने से अस्थमा और फेफड़ों के कैंसर की संभावना भी काफी कम हो जाती है। Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food ​ग्रीन टी

ग्रीन टी बहुत से लोग वजन कम करने के लिए पीते हैं, लेकिन वे नहीं जानतें होंगे कि यह फेफड़ों के लिए कितनी अच्छी है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलीक्यूलर साइंसेस में छपी एक स्टडी के अनुसार, ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट एक कैटेचिन होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री से भरपूर है और टिश्यू स्कार को रोकने में भी मददगार है।
Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food ​चुकंदर

चुकंदर आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने का सबसे बढिया तरीका है। इसमें नाइटे्रट यौगिक होते हैं, जो फेफड़ों के काम में इंप्रूवमेंट लाते हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ क्लीनिकल फार्माकोलॉजी के अनुसार, नाइट्रेट ब्लड वेसेल्स को आराम देने , ब्लड प्रेशर को कम करने और ऑक्सीजन के अवशोषण को सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा चुकंदर मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन -सी और कैराटीनॉइड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये सभी फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food कद्दू

फेफड़ों की सुरक्षा के लिए आप अपने आहार में कद्दू को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, कद्दू में कई तरह के प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो बीटा कैरोटीन, ल्यूटीन और जैक्सेंथिन सहित कैरीटेनॉइड से भरपूर हैं। इन सभी में पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण हैं। इसलिए जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हें कद्दू जैसे कैरीटीनॉइड खाद्य पदार्थ को सेवन करने से काफी फायदा हो सकता है। Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food ​मसूर की दाल

मसूर में र्मैग्रीशियम, आयरन, कॉपर और पोटेशियम जैसे सभी पोषक तत्व फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। कई शोधों से पता चला है कि मेडिटेरेनियन डाइट पैटर्न फॉलो करने से धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों के कार्य करने की क्षमता अच्छी हो जाती है। साथ ही फाइबर से भरपूर दाल खाने से कैंसर और सीओपीडी से बचाव में मदद मिल सकती है। Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food हल्दी

हल्दी आमतौर पर अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों के कारण जानी जाती है। यह स्वास्थ्य से जुड़ी लगभग हर बीमारी के लिए फायदेमंद है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन फेफड़ों के काम को सपोर्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद है। एक स्टडी के अनुसार करक्यूमिन के सेवन से फेफड़ों के काम करने की क्षमता अच्छी होती है। वास्तव में धूम्रपान करने वालों में करक्यूमिन का सेवन 9।2 प्रतिशत ज्यादा फेफड़ों से जुड़ा हुआ है। Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food दही

प्रदूषण के कारण जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उन्हें दही का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसमें कैल्शियश्म, पेाटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम होता है। शोध के अनुसार, ये पोषक तत्व फेफड़ों के काम को बढ़ावा देने और सीओपीडी के रिस्क को कम कर देते हैं। Health tips,health tips in hindi,healthy lung,healthy food कॉफी

आपके एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के अलावा कॉफी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है। कॉफी का सेवन फेफड़ों के कार्य को बेहतर बनाने और सांस की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। अस्थमा से पीड़ित लोगों में लक्षणों को कम करने के लिए कॉफी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology