न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिमाग को तेज करने के लिए आजमाए ये 7 टिप्स, उम्र बढ़ने के बाद भी रहेगा शार्प

ऐसे में आपको चाहिए कि कुछ ऐसी क्रियाएं की जाए जो दिमाग को मजबूत बनाने का काम करें। दिमाग जवां रखने के लिए जितनी जरूरी ऑक्सीजन है उतनी ही कुछ अन्य बातें भी हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस कड़ी में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 1:19:36

दिमाग को तेज करने के लिए आजमाए ये 7 टिप्स, उम्र बढ़ने के बाद भी रहेगा शार्प

इंसान का दिमाग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं जो पूरे शरीर को संचालित करता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आपका दिमाग स्वस्थ रहे और अच्छे से काम करता रहे। हांलाकि देखने को मिलता हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती हैं आपका ब्रेन धीमा काम करने लगता हैं और भूलने की समस्या के साथ ही कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि कुछ ऐसी क्रियाएं की जाए जो दिमाग को मजबूत बनाने का काम करें। दिमाग जवां रखने के लिए जितनी जरूरी ऑक्सीजन है उतनी ही कुछ अन्य बातें भी हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस कड़ी में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

फिटनेस जरूरी

दिमाग को जंवा रखने के लिए आपका फिट रहना भी बेहद जरूरी है। शोध के मुताबिक फिट लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। लेकिन जो लोग अनफिट होते हैं, उन्हें थोड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। आप जितना ज्यादा वर्कआउट करेंगे, आप मोटापे, दिल की बिमारी, डायबिटीज जैसी बिमारियों से दूर रहेंगे और दिमाग भी स्वस्थ रहेगा।

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

खाने का रखें ख्याल

कहते हैं तेज दिमाग का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रसीले फलों का सेवन करें। खाने में पौष्टिक भरे आहार का सेवन करें, ताकि दिमाग अच्छे से काम कर सके। इसके लिए बीन्स, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियां अच्छा अच्छा ख़ासा ऑप्शन है। ऐसे खाद्य खाएं जो एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी कैंसर प्रॉपर्टी से भरपूर हो।

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

दिमाग की एक्सेरसाइज़ जरूरी

ज्यादा गुस्सा करना, यानि दिमाग को अशांत करना। दिमाग को शांत रखने के लिए योग या एक्सरसाइज़ से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। शोध बताते हैं कि, दिमाग एक सीखने की मशीन है। तेज आवाज सुनने से पहरेज करें। हो सके तो शतरंज, लूडो, पजल्स जैसे गेम अपने खाली समय में खेलने की कोशिश करें। इससे दिमाग केन्द्रित होता है।

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

खुद को रखें शांत

दिमाग को तेज करने के लिए दिमाग का शांत रहना बेहद जरूरी है। ये तभी मुमकिन होगा जब आप खुद को शांत रखेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बीच दिमाग पर तनाव पड़ना भी जायज है। अगर तनाव ज्यादा होता है तो, दिमाग भी कमजोर पड़ने लगता है। आप स्विमिंग कीजिये, और सैर कीजिये। इससे दिमाग शांत रहता है। इसके अलावा मेडिटेशन भी इसका बढ़िया और बेहतर तरीका है जो दिमाग को शांत रखता है।

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

रेस्ट भी जरूरी

दिमाग के रेस्ट की बात हो तो, नींद से बेहतर दूसरा कोई भी विकल्प नहीं होता। दिन में कम से कम सात से आठ घंटों की नींद जरुर लें। क्योंकि शोधकर्ता भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि, आराम करने से दिमाग शांत होता है। अगर आप देर रात तक जागते हैं, तो ये दिमाग को समय से पहले बूढ़ा बना सकता है। इससे हेल्थ भी खराब होने लगती है, और स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है।

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

हंसना भी जरूरी

हंसने से हमारे दिमाग के तमाम हिस्से उत्तेजित हो जाते हैं, और वो सही से काम करते हैं। आप खुलकर हंसे। आप वो हर काम कीजिये जिससे आपको ख़ुशी मिलती है। फिर चाहे वो कुछ चाकलेट खाने की बात हो या सेक्स से जुड़ी। दिमाग को खुश रखने की जिम्मेदारी भी आपकी ही होती है। क्योंकि दिमाग खुश रहेगा तो आपका शरीर और आप भी खुश रहेंगे।

tips to boost your memory,healthy living,Health tips

उम्र के साथ खुद को रखें बेहतर

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे हमारा दिमाग भी कई तरह की चीजें समेटने लगता है। वैज्ञानिक नजरिये से भी देखा जाए तो, उम्र के साथ आप हर तरह की परेशानी और समस्या से लड़ने के काबिल हो जाते हैं। आप अपनी उम्र को समय के साथ ढलने की कोशिश करें। उदहारण के लिए फोन का इस्तेमाल ही ले लीजिये। पहले बटन वाले फ़ोन होते थे, और अब स्मार्टफोन का चलन है। अगर आप अपने दिमाग को आगे की चीजों के लिए नहीं बढ़ाएंगे तो, दिमाग भी संकुचित ही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!