न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

ऐसे में जरूरी हैं कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखे और ऐसी जानलेवा स्थिति से आपको बचाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली कुछ हेल्दी ड्रिंक्स की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 5:24:29

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

शरीर में कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता हैं गुड कोलेस्ट्रॉल और बेड कोलेस्ट्रॉल। हेल्दी खानपान से गुड कोलेस्ट्रॉल बनता हैं जबकि अनहेल्दी फैट्स बेड कोलेस्ट्रॉल का कारण बनता हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना बेहद घातक स्थिति पैदा करता हैं जिसकी वजह से हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखे और ऐसी जानलेवा स्थिति से आपको बचाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली कुछ हेल्दी ड्रिंक्स की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

टमाटर का जूस

टमाटर लाइकोपीन नामक यौगिक से भरपूर होते हैं, जो लिपिड स्तर में सुधार कर सकते हैं और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसका नियासिन तत्व भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका फाइबर पेट को अंदर से स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

ओट्स ड्रिंक

ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स होते हैं, जो आंत में एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं और पित्त के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम होता है। ओट्स से बना ये ड्रिंक पाचन तंत्र को सही करने में भी मददगार है। इसके अलावा कुछ शोध बताते हैं कि प्रति दिन लगभग 3 ग्राम बीटा-ग्लूकेन्स का सेवन करने से एलडीएल में 7% की कमी हो सकती है। इसके लिए ओट ड्रिंक को अपने नाश्ते के बाद लें। इसे बनाने के लिए रात में थोड़ा सा ओट्स भिगो कर रखें और सुबह इसे पीस लें। फिर इसमें गाय का दूध मिलाएं और स्मूदी बना कर इसका सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

पंपकिन जूस

कद्दू के रस में काफी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें पॉलीफेनोलिक यौगिक और बीटा-कैरोटीन शामिल हो सकते हैं। दोनों ही कोलेस्ट्रॉल जमा होने से और धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। आप इसे ड्रिंक को कभी भी पी सकते हैं। पंपकिन जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप पंपकिन को उबाल कर रख लें और इसे पीस कर जूस बना लें। फिर इस जूस में नमक मिलाएं और इस जूस का सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

सेब, नींबू और खीरे से बनाएं जूस

बता दें कि खीर में प्लांट स्टेरॉल्स नाम का यौगिक होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जबकि सेब के अंदर पेक्टिन, फाइबर, पॉलीफेनॉल आदि तत्व पाए जाते हैं जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को कम करते हैं। बता दें कि एक्सपर्ट भी सेब को खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए एक अच्छा विकल्प मानते हैं। जैसे कि आपने पहले भी बताया, अदरक में जिंजरोल पाया जाता है जो शरीर में ऐसे एंजाइम का उत्पादन करता है, जिनसे कोलेस्ट्रोल का उपयोग बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है। वहीं नींबू में पॉलिफिनॉल्स और लिमोनॉयड्स नामक फाइटोकेमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में वसा कोशिकाओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल को भी कम करते हैं। सबसे पहले खीरे और सेब को धोकर उनके टुकड़े काटें और अदरक के साथ इन दोनों को जूसर में चलाएं। अब बने मिश्रण को गिलास में निकालें और उसमें नींबू की बूंदें डालें। अच्छी तरह से मिलाकर इस जूस का सेवन करें। अगर आप अच्छे परिणाम चाहते हैं तो इस जूस का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं, आराम मिलेगा।

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

अनार का जूस

अनार के जूस में अन्य फलों के जूस की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट हाई होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुण एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। अनार का रस लो ब्लड प्रेशर में भी मदद कर सकता है। अनार का जूस धमनियों से प्लॉक को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। इस जूस को आप घर भी बना सकते हैं। फिर जब भी आप ऑयली फूड्स का सेवन करें इस जूस में काला नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

संतरे का जूस

संतरे का जूस आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये फैट फ्री होता है और सोडियम मुक्त है। ये विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है जो कि शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा संतरे का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है और ये यूरिन में पीएच को भी बढ़ाता है और किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। संतरे का जूस आप नाश्ते के साथ पी सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बन सकता हैं हार्ट स्ट्रोक का कारण, इन 7 ड्रिंक्स की मदद से करें इसे कम

नाशपाती और संतरा जूस

बता दें कि नाशपाती के अंदर पेक्टिन पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। वही संतरे के अंदर विटामिन सी, फोलेट और hesperidin नामक फ्लेवोनॉयड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करने में मदद करता है। नाशपाती के सेवन से रक्त में अवशोषित धोने से पहले कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाला जा सकता है। इस जूस में अदरक का भी उपयोग किया जाता है। अदरक में जिंजरोल होता है जो शरीर में ऐसे एंजाइम को पैदा करता है, जिनसे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद मिलती है। वहीं ये उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है। सेब के सिरके में भी एसिटिक एसिड पाया जाता है जो रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करता है। सबसे पहले संतरे को छील लें और उसमें धुले नाशपाती के टुकड़े डालें। अब इन टुकड़ों के साथ अदरक को भी डालकर मिक्सी में चलाएं। अब किसी साफ गिलास में तीनों से बना मिश्रण निकालें और उसमें शहद और सेब का सिरका डालें। अब अच्छी तरह से मिलाकर इस जूस का सेवन करें। सुबह नाश्ते से पहले इस जूस का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकल आएगा और शरीर को स्वस्थ बनाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा