न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो शरीर में आयरन की कमी दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आयरन युक्त आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 4:00:29

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

स्वस्थ शरीर के लिए आपके भोजन में विभिन्न तरह के पोषक तत्वों से भरपूर आहार होने चाहिए। हर पोषक तत्व का अपना विशेष महत्व होता हैं जो शरीर में विशेष कार्यों को संपन्न करता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं आयरन तत्व की जिसका मुख्य काम शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाना है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयरन का बड़ा महत्व होता हैं। शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया रोग का डर बना रहता हैं। जिसके चलते थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो शरीर में आयरन की कमी दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आयरन युक्त आहार के बारे में...

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

अंजीर

अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

चुकंदर

चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है। चुकंदर से प्राप्त आयरन से रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है और यह लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए भी प्रभावशाली होता है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की पत्तियों में भी काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार लोगों के लिए चुकंदर रामबाण है। इसको रोज अपने आहार में सलाद या सब्जी के रूप में प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

फलियां

चने, बीन्स, मसूर की दाल और सोयाबीन जैसी फलियों में आयरन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती हैं। इन फलियों की 200 ग्राम मात्रा में 6.6 मिली ग्राम आयरन होता है, जो आपको एक दिन में आवश्यक कुल आयरन का 37% है। रिसर्च के अनुसार, फलियां आपके सूजन को कम करने में भी मदद करती हैं। फलियां, सूजन को कम करने के साथ ही साथ डायबिटीज और हृदय रोग में भी सहायक हैं। फलियों में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो वजन को कम करने में भी मददगार हैं।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

बादाम

10 ग्राम ड्राई रोस्टेड बादाम में 0.5 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम भी होता है और कैलरी मात्र 163 होती है। इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

अंडा

अंडे के दोनों भाग यानि पीला और सफेद में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है और यह आयरन से भी भरपूर होता है। इसलिए आप प्रोटीन और आयरन के लिए हर रोज अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे को आप ब्रेकफास्ट में शामिल करें, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

बीज

अगर आप अपने दैनिक आहार में आयरन को शामिल करना चाहते हैं, तो बीज खाना शुरू कर दें. पोषण विशेषज्ञ के अनुसार प्रति 100 ग्राम सूखे कद्दू के बीज में 8.8 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है. इसलिए अगर आपके लिए आयरन का सेवन बढ़ाना प्राथमिकता है तो बीज आपके दैनिक भोजन का हिस्सा होना चाहिए. भुने हुए बीज शाम के समय एक बेहतरीन हेल्दी स्नैकिंग विकल्प हो सकते हैं.

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

पालक

पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्व आदि मुख्य हैं।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

टोफू

आधा कप या 126 ग्राम टोफू में 3.4 मिली ग्राम आयरन की मात्रा होती है, जो रोजाना आपके शरीर को आवश्यक कुल आयरन का 19% है। इसके अलावा यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाने के साथ ही साथ यह आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

अनार

अनार ब्लड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है। अनार में आयरन के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है, जो कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है और वजन भी घटाता है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड की मात्रा काफी अच्छी होती है। अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम फाइबर और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है. डार्क चॉकलेट हर किसी की पसंदीदा होती है. इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना इतना मुश्किल काम नहीं है. बच्चे अधिक खुश होंगे उन्हें हर एक दिन चॉकलेट का एक क्यूब खाने को मिले. ऐसी चॉकलेट्स का चुनाव न करें जिनमें चीनी की मात्रा अधिक हो या जो कैरामेलाइज्ड हों. डार्क चॉकलेट चुनें जिनमें कोको की मात्रा अधिक हो. आप घर पर भी डार्क चॉकलेट बना सकते हैं.

आयरन की कमी बन सकती हैं शरीर में कई बीमारियों का कारण, इन 12 आहार से करें पूर्ती

किशमिश

यह एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहत फायदेमंद होता है। भीगे हुए किशमिश को खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले 8-10 किशमिश पानी में डालकर रख दें और सुबह उठकर खा लें। इसके साथ आप अन्य नट्स और ड्राइफ्रूट्स जैसे बादाम, आदि भी भिगोकर रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा