न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके लिवर को मजबूत बनाने का काम करेंगे ये 10 फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिवर को मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 1:07:55

आपके लिवर को मजबूत बनाने का काम करेंगे ये 10 फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि आपका खानपान भी सेहतमंद हो। खासतौर से अपने आहार में फलों को शामिल करें जो अपने पोषक तत्वों से शरीर के विभिन्न अंगों को मजबूती प्रदान करने का काम करें। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं लिवर की जिसके डैमेज होने पर शरीर का संचालन सभी नहीं हो पाता हैं। ऐसे में लिवर को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी वाली चीजों का सेवन करें ताकि यह डिटॉक्सीफाई हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिवर को मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

पपीता

आपने बचपन से सुना होगा कि पपीता लिवर के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से ना सिर्फ पेट साफ होता है, कब्ज की समस्या नहीं होती बल्कि लिवर भी स्वस्थ रहता है। पपीता में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि लिवर सेल्स में सूजन को रोकते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि पपीते के पत्ते का रस इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है जो कि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट प्रकृति गुर्दे की क्षति, फैटी लीवर जैसी डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करने में मदद करती है और ऑक्सीडेटिव तनाव को काफी कम करती है। इस तरह डायबिटीज के मरीजों में पपीता लिवर मजबूत करता है।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

कांटेदार नाशपाती

कांटेदार नाशपाती का जूस हमेशा से ही लिवर के लिए फायदेमंद रहा है। पर इसके लिए आप कांटेदार नाशपाती को ऐसे भी खा सकते हैं। ये लिवर के कई रोगों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। कांटेदार नाशपाती में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और इसके कारण लिवर में होने वाली क्षति से बचाते हैं। इसके अलावा इसका अर्क लिवर एंजाइम्स को तेज करता है और लिवर के काज को तेज करके इसको स्वस्थ बनाता है।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

क्रैनबेरी

क्रैनबेरी एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्वों की से भरपूर है। दरअसल, क्रैनबेरी में एक शक्तिशाली प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है जिसे प्रोएथोसायनिडिन कहा जाता है, जो शरीर से मुक्त कणों को फ्लश करने की उनकी क्षमता को बढ़ता है। यही लिवर के काम काज को तेज करता है और लिवर साफ करके इसे स्वस्थ बनाता है।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

सेब

अगर आपके पास इनमें से कोई फल नहीं है तो रोज एक सेब जरूर खाएं। क्योंकि सेब लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है। ज्यादातर लोग लिवर डिटॉक्स करने के लिए सेब का सिरका पीते हैं, जबकि अगर आप सेब खाएं तो आपको इसकी जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स लिवर के सीरम और लिपिड लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। सेब में पेक्टिन और मैलिक एसिड होता है जो विषाक्त पदार्थों और कार्सिनोजेन्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको फैटी लिवर से बचाते हैं।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

केला

लिवर के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, केला फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करता है। केले में अनसेचुरेड फैट होता है। साथ ही इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैट भी होता है। ये हेल्दा फैट सेलुलर स्तर पर इंसुलिन को स्थानांतरित करने में मदद करते हैं। साथ ही इससे काम काज को तेज करता है और लिवर को मजबूत बनाता है।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंथोसायनिन होते हैं, जो एंटीऑक्साडेंट हैं। इसका अर्क लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है और लिवर को स्ट्रांग करता है। इसके अलावा ब्लूबेरी कैंसर कोशिकाओं के विकास को बाधित करता है और लिवर को कई प्रकार के रोगों से बचाता है।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

ग्रेपफ्रूट

ग्रेपफ्रूट जिसे चकोतरा कहते हैं ये फल लिवर के लिए बहुत फयादेमंद है। दरअसल, इसमें कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जैसे कि नारिंगिनिन और नारिंगिन। ये दोनों ही तत्व लिवर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं और इसके सूजन को कम करके और कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट लिवर फाइब्रोसिस को बचाते हैं। नारिंगिनिन की खास बात ये है कि ने लिवर में फैट की मात्रा को कम कर देता है और फैट जलाने के लिए आवश्यक एंजाइमों को बढ़ता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या नहीं होती।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

अंगूर

अंगूर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये लिवर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। साथ ही इसमें विटामिन सी और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि लिवर सेल्स को हेल्दी रखते हैं और इसमें सूजन को रोकते हैं। रेगुलर थोड़ा-थोड़ा अंगूर खाने से इसका अर्क लिवर के कुछ एंजाइम्स को तेज करता है और इसके काम काज को बेहतर बनाता है।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

अंजीर

अंजीर खाना लिवर के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कुछ खास डाइटरी फाइबर्स होते हैं जो कि लिवर डैमेज को रोकते हैं। साथ ही इसका बीटा कैरोटीन और विटामिन फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा अंजीर खाने से इसके हाई एंटीऑक्सीडेंट तत्व फैटी लिवर की समस्या से बचाव में मदद करते हैं।

fruits to strengthen liver,healthy living,Health tips

तरबूज

तरबूज डाइयूरेटिक है यानी कि ये शरीर में यूरिन के फ्लो को सही करता है। साथ ही ये लिवर डिटॉक्सीफाई करने में भी मददगार है। ये लिवर के काम काज को तेज करता है और अमोनिया प्रोसेस करके इसे शरीर से बाहर निकालता है। बता दें कि अमोनिया प्रोटीन पचाने के बाद निकलता है जिसके लिए लिवर का सही होना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!