न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले मां के साथ विक्की के घर पहुंचीं कैटरीना, बॉयफ्रेंड अनुग्रह के साथ विवाह बंधन में बंधीं सायंतनी

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही एक्टर विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की इन सभी चर्चाओं के बीच होने वाली दुल्हनिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 12:46:34

शादी से पहले मां के साथ विक्की के घर पहुंचीं कैटरीना, बॉयफ्रेंड अनुग्रह के साथ विवाह बंधन में बंधीं सायंतनी

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की इन सभी चर्चाओं के बीच होने वाली दुल्हनिया कैटरीना अपने ससुराल पहुंचीं। इस दौरान कैटरीना के चेहरे का नूर देखने लायक था। विक्की के घर जाते हुए कैटरीना की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कैटरीना ट्रेडिशनल आउटफिट में हैं। कैटरीना के साथ उनकी मां सुजैन टरकोटे भी थीं। कैटरीना सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी व खुले बाल के साथ कम मेकअप में काफी सुंदर लग रही थीं। हाल ही विक्की भी कैटरीना के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात तो नहीं की थी लेकिन पैपराजी की तरफ देखकर थम्सअप का इशारा किया था।

विक्की ने बधाई भी स्वीकार की थी। विक्की और कैटरीना 7 से 9 दिसंबर के बीच सवाई माधोपुर (राजस्थान) में चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे। इसमें दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग शामिल होंगे। शादी के बाद 10 दिसंबर को एक छोटा फंक्शन करने की प्लानिंग है। विक्की और कैटरीना एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं।

कोलकाता में बंगाली रीति-रिवाज के साथ हुई सायंतनी-अनुग्रह की शादी

टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष रविवार (5 दिसंबर) को बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। सायंतनी ने सोशल मीडिया पर फैंस को शादी की जानकारी दी। उन्होंने शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, आरती सिंह, सारा खान, देबीना बनर्जी, दीपिका सिंह समेत कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। सायंतनी-अनुग्रह ने बंगाली रीति रिवाज के साथ कोलकाता में शादी की है। इस दौरान दोनों पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। सायंतनी ने लाल साड़ी और अनुग्रह ने क्रीम फ्लोरल शेरवानी पहनी है।

टीवी की ‘नागिन’ सायंतनी ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे अनुग्रह से सगाई की तस्वीर अचानक शेयर कर सबको चौंका दिया था। सायंतनी-अनुग्रह पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में हैं। फोटो शेयर करते हुए तेरा यार हूं मैं फेम एक्ट्रेस सायंतनी ने लिखा, ‘और ऐसे ही मैं मिस से मिसेज बन गई।’ अनुग्रह फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े हैं। कपल ने अनुग्रह के होमटाउन जयपुर में एक रिसेप्शन और मुंबई में दोस्तों के लिए एक पार्टी का प्लान किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो