न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उल्लू ऐप ने हटाए ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड और मांगी माफी, ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने के खिलाफ है यह एक्टर

उल्लू ऐप पर प्रसारित शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर आम जनता और धार्मिक संगठनों के बीच भारी विरोध देखने को मिल रहा है। शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 May 2025 8:05:25

2 News : उल्लू ऐप ने हटाए ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड और मांगी माफी, ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने के खिलाफ है यह एक्टर

उल्लू ऐप पर प्रसारित शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर आम जनता और धार्मिक संगठनों के बीच भारी विरोध देखने को मिल रहा है। शो में आपत्तिजनक सीन और महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप में निर्माता और होस्ट एजाज खान के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है। बजरंग दल की शिकायत के बाद ऐप ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपने प्लेटफॉर्म से ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड हटा दिए हैं और औपचारिक तौर पर माफी भी मांगी है।

ऐप की ओर से जारी बयान में कहा गया, “यह रिलीज हमारी टीम की आंतरिक लापरवाही का नतीजा था, जिसे हम स्वीकार करते हैं। हम कानून का सम्मान करते हैं और इस शो से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।” मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में बजरंग दल कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और होस्ट एजाज खान के खिलाफ गंभीर धाराओं भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (धार्मिक भावनाएं आहत करना), आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(A) (अश्लील सामग्री का इलेक्ट्रॉनिक वितरण) और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6 और 7 में केस दर्ज किया गया है।

रावरिया ने आरोप लगाया कि शो में महिलाओं को अशोभनीय रूप में दिखाया गया है और देवी के रूप में मानी जाने वाली स्त्रियों का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शो के कई लिंक प्राप्त हुए, जिनमें कई आपत्तिजनक सीन और डायलॉग शामिल थे। एजाज से जब इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद बजरंग दल ने उल्लू ऐप के अंधेरी (पश्चिम) स्थित कार्यालय में जाकर औपचारिक आवेदन दिया और शो को बंद करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि एक्टर एजाज ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए थे। उनका नाम इससे पहले भी कई विवादों में आया है।

ullu app,house arrest,house arrest show,ullu app house arrest,bajrang dal,house arrest episode,ajaz khan,prakash raj,actor prakash raj abir gulaal movie

प्रकाश राज ने कहा, कुछ लोग डर का माहौल बनाना चाहते हैं…

मशहूर अभिनेता प्रकाश राज को फिल्मों पर बैन लगाना गवारा नहीं है। प्रकाश का मानना है कि फिल्म चाहे किसी भी विचारधारा की हो, उसे बैन करना गलत है और यह अभिव्यक्ति की आजादी के लिए बड़ा खतरा है। आजकल लोगों की भावनाएं जरा-सी बात पर आहत हो रही हैं और यह माहौल खतरनाक है। प्रकाश ने कई फिल्मों का उदाहरण दिया, जिन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। उन्होंने ‘पद्मावत’, ‘पठान’, ‘एल2 : एम्पुरान’ और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का जिक्र किया।

इन फिल्मों को सेंसर बोर्ड की सख्ती झेलने के साथ राजनीतिक दबाव और लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। प्रकाश ने ‘अबीर गुलाल’ विवाद पर कहा कि मैं किसी भी फिल्म को बैन करने के खिलाफ हूं, चाहे वह प्रोपेगेंडा ही क्यों न हो। जब तक फिल्म बच्चों के शोषण या अश्लीलता को बढ़ावा नहीं दे रही, उसे क्यों रोकना? जनता को खुद फैसला करने दो। दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ में उनके कॉस्ट्यूम और ‘पठान’ में एक गाने के रंग को लेकर धमकियां मिलीं। लोग कह रहे थे कि हम उनकी नाक काट देंगे।

यह क्या तमाशा है, सिर्फ एक कपड़े या रंग के लिए? यह सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है। कुछ लोग डर का माहौल बनाना चाहते हैं। फिल्में बन ही नहीं रही हैं। सेंसरशिप अब सिर्फ राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि केंद्र से नियंत्रित हो रही है। इस तरह धीरे-धीरे अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो रही है। नई पीढ़ी को डराया जा रहा है कि वे कुछ बोलने या बनाने से पहले ही खुद को सेंसर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी