न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की सेना PM मोदी के चरणों में..., MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का विवादित बयान

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताया, जिस पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और माफी की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 3:28:43

देश की सेना PM मोदी के चरणों में..., MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का विवादित बयान

राज्य में बीजेपी मंत्री विजय शाह के विवादित बयान थमते नहीं थे कि अब एक और बयान चर्चा में आ गया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा फिर से अपने बयान को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं। जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने ऐसा बयान दिया, जिसने हंगामा मचा दिया।

कार्यक्रम में देवड़ा ने कहा, "आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।" उन्होंने हाल ही में पहलगाम अटैक का बदला लेने के पीएम मोदी के कदम की भी जमकर तारीफ की। इस बात पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में तालियां भी बजाईं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों और फैसलों की वजह से ही देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

जगदीश देवड़ा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, "मन में बहुत क्रोध था कि जो पर्यटक गए थे, उनका धर्म पूछकर चुन-चुनाकर मारा गया। महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके, उनके सामने गोली मारी गई। बच्चों के सामने भी गोली चली। उस दिन से पूरे देश के दिमाग में तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, तब तक चैन नहीं मिलेगा।"

हालांकि, देवड़ा के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि सेना को राजनीति से अलग रखना चाहिए और ऐसा बयान सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने देवड़ा से माफी की मांग की है और कहा कि सेना देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करती है, न कि किसी एक व्यक्ति के प्रति नतमस्तक होती है।

पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा, "उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कह रहे हैं कि तीनों सेनाएं मोदी के सामने नतमस्तक हैं। किस बात के लिए नतमस्तक हैं, पूरा देश जानना चाहता है। मोदी ने युद्धविराम क्यों किया, क्या इसी के लिए नतमस्तक हैं? आप विवादित बयान देते रहिए, लेकिन हम सवाल पूछने से पीछे नहीं हटेंगे। हम सबसे बड़े विपक्ष हैं, और राजनीति करना हमारा अधिकार है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?