न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल ने उड़ाया अक्षय का मजाक, कहा-33 बार किया एक ही स्टेप, ‘भूल भुलैया 3’ में हुई अब इनकी एंट्री

इसी महीने 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी हुई थी। इसमें बॉलीवुड की तमाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Mar 2024 8:23:40

2 News : ट्विंकल ने उड़ाया अक्षय का मजाक, कहा-33 बार किया एक ही स्टेप, ‘भूल भुलैया 3’ में हुई अब इनकी एंट्री

इसी महीने 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी हुई थी। इसमें बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। अक्षय कुमार ने भी जमकर डांस किया और गाने भी गाए। उनके साथ पत्नी ट्विंकल खन्ना नजर नहीं आईं। अब ट्विंकल ने अक्षय का मजाक उड़ाया है। ट्विंकल ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ कॉलम में लिखा कि मेरी बेटी को दवाई खिलाने से लेकर, मेरे पेट डॉग को टॉयलेट ट्रेनिंग देने के बीच में मैने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन खूब अच्छी तरह एन्जॉय किया।

उसमें मैने बॉलीवुड के तीन खान को डांस करते देखा। तभी मेरी नजर पड़ी अपने पति पर जो पहले तो स्टेज पर गाना गा रहे थे। कुछ ही सैकंड में उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया। इस डांस के दौरान उन्होंने एक ही स्टेप को 33 बार रिपीट किया। अपने इस स्टेप को करने में वो बहुत दम लगा रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो जामनगर में तेल का कुआं खोदना चाहते हों। हाल ही ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनकी तीसरी बार प्रेग्नेंसी की अटकलें लगने लगी थीं।

इस पोस्ट में उन्होंने अपना नाम काटकर ‘कुमार +1’ लिखा था। इस बारे में ट्विंकल ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल अक्सर एक-दूसरे पर चुटकियां लेते रहते हैं। ट्विंकल ने अमेरिकन सिंगर रिहाना के पार्टी में परफॉर्म करने के लिए मोटी फीस लेने पर भी कॉलम में रिएक्ट किया। ट्विंकल ने लिखा, “मैं रिहाना को नंगे पांव कथित तौर पर लगभग 66 से 74 करोड़ (फीस) के बीच की परफॉर्मेंस देखती हूं। हालांकि उनका अभिनय नीता भाभी के देवी दुर्गा के अवतार मां अम्बे को समर्पित विश्वम्भरी स्तुति के प्रदर्शन जितना भव्य नहीं है।”

twinkle khanna,actress twinkle khanna,Akshay Kumar,twinkle akshay,anant ambani,radhika merchant,arun kushwaha,bhool bhulaiyaa 3 movie,rajpal yadav

पॉपुलर यूट्यूबर अरुन कुशवाह 'भूल भुलैया 3' में ले सकते हैं इनकी जगह

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर फैंस बेताब हैं। मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा पिछले साल ही कर दी थी। आज रविवार (10 मार्च) से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्ममेकर अनीस बज्मी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सेट से पहली तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग लोकेशन की झलक दिखाई थी। इस बीच अब हाल ही में इस फिल्म की कास्ट में एक और नए स्टार का नाम जुड़ गया है।

ये हैं एक पॉपुलर यूट्यूबर अरुन कुशवाह उर्फ 'छोटे मियां।' अरुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से फोटो शेयर की है, जो इस बात का सबूत है कि वो इसमें नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। अब कई लोग सोच रहे हैं कि क्या अरुन फिल्म में दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव को रिप्लेस करेंगे या फिर किसी नए किरदार में नजर आएंगे।

बता दें कि 'भूल भुलैया 3' को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। अनीस बज्मी इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म में कार्तिक, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित व तृप्ति डिमरी के नाम फाइनल हो चुके हैं। बता दें कि साल 2007 में ‘भूल भुलैया’ और 2022 में फिल्म का सीक्वल बना था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम