यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बाद अब नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच से शुरू हुए विवाद के बाद उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई थी, लेकिन अब वह इस मुश्किल दौर से उबर चुके हैं और नई ऊर्जा के साथ वापसी कर रहे हैं। रणवीर ने अपने कमबैक की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
30 मार्च को रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘लेट्स टॉक’ शीर्षक से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी वापसी के बारे में बात की। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ रणवीर ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने अपनी वापसी को ‘पुनर्जन्म’ करार दिया और कैप्शन में लिखा, “मेरे सभी प्रियजनों को धन्यवाद, थैंक्यू यूनिवर्स। एक नया अध्याय शुरू होता है – पुनर्जन्म।”














