Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कृष 4’ में ऋतिक के होंगे ट्रिपल रोल, ये सितारे करेंगे कमबैक, ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिलने पर कुणाल ने कहा…

साल 2000 में ब्लॉकबस्टर मूवी ‘कहो ना प्यार है’ के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन को आज बॉलीवुड के अव्वल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 1:50:32

2 News : ‘कृष 4’ में ऋतिक के होंगे ट्रिपल रोल, ये सितारे करेंगे कमबैक, ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिलने पर कुणाल ने कहा…

साल 2000 में ब्लॉकबस्टर मूवी ‘कहो ना प्यार है’ के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन को आज बॉलीवुड के अव्वल दर्जे के कलाकारों में गिना जाता है। ऋतिक ने 25 साल के करिअर में कई शानदार फिल्मों में बेमिसाल अभिनय का प्रदर्शन किया है। ऐसे में फिल्ममेकर्स के बीच उनकी जबरदस्त डिमांड है और साथ ही उनके फैंस भी उन पर जान लुटाते हैं। काफी समय से अपनी मच अवेटेड बहुचर्चित फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीच में कहा गया था कि मूवी को कुछ वक्त के लिए साइड कर दिया गया है।

बाद में बताया गया कि ‘कृष 4’ बन रही है और जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कृष 4’ में ऋतिक 1-2 नहीं बल्कि ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। यह ऋतिक की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म मानी जा रही है। वह इसलिए क्योंकि इस फिल्म से ऋतिक बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। ये हिट फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त है और टाइम ट्रैवल सब्जेक्ट पर बेस्ड रहेगी। इसे बनाने में हाई टेक्नोलोजी इस्तेमाल की जाएगी।

साथ ही इसकी कहानी ‘इन्फिनिटी वॉर’ और ‘एंडगेम’ से प्रेरित होगी। यह अलग-अलग टाइमलाइन पर बेस्ड होगी। इसमें वर्तमान, भूत, भविष्य को बताया जाएगा। इसके वीएफएक्स और प्रोडक्शन पर फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा इस फिल्म में 4 स्टार्स कमबैक करेंगे, जो पहले इस फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में से किसी का भी हिस्सा रहे हैं। ये स्टार्स हैं प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, रेखा और विवेक ओबेरॉय। उल्लेखनीय है कि इस फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म साल 2003 में आई ‘कोई मिल गया’ थी। इसका सीक्वल ‘कृष’ साल 2006 में आया था। साल 2013 में ‘कृष 3’ आई। खास बात ये है कि तीनों पार्ट ही सुपरहिट रहे और चौथे से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।
krrish 4,krrish 4 movie,Hrithik Roshan,krrish 4 hrithik,preity zinta,rekha,rakesh roshan,koi mil gaya,kunal kamra,comedian kunal kamra,bigg boss अपने शो में नेताओं को लेकर की गई टिप्पणी के चलते विवादों में हैं स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (36) इन दिनों विवादों में चल रहे हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने शो के दौरान कई नेताओं पर तंज कसे थे, जिससे बवाल मच गया। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि उन्हें ‘बिग बॉस’ में शामिल होने का ऑफर मिला है जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। कुणाल ने सोशल मीडिया पर एक वाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें मैसेज भेजने वाला खुद को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ की कास्टिंग से होने का दावा करता है।

इस पर कुणाल कहते हैं कि इससे अच्छा वो मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हो जाए। कुणाल ने मंगलवार (8 अप्रैल) को इंस्टा स्टोरी पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा था, “मैं बिग बॉस के इस सीजन के लिए कास्टिंग कर रहा हूं और आपका नाम किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में आया जो लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है।

मुझे पता है कि यह आपके राडार पर नहीं है, लेकिन ईमानदारी से ये एक ऐसा मैड प्लेटफॉर्म है जो आपकी रियल वाइब को दिखाने एक बड़े पैमाने पर दर्शकों को जीतने में काम आएगा। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या हम इस बारे में बात करें?” इस मैसेज के जवाब में कुणाल ने लिखा, “इससे बेहतर मैं मेंटल हॉस्पिटल में चेक इन करना पसंद करूंगा।” कुणाल ने इस पोस्ट के साथ सलमान की फिल्म ‘राधे’ का टाइटल ट्रैक लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका