न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो परमाणु ताकतें एक विनाशकारी युद्ध के कगार..., भारत-पाक तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का बड़ा बयान

भारत-पाक तनाव के बीच इल्तिजा मुफ्ती ने शांति की अपील की, वहीं महबूबा मुफ्ती ने भारत से नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की सलाह दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 3:53:22

दो परमाणु ताकतें एक विनाशकारी युद्ध के कगार..., भारत-पाक तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात लगातार बने हुए हैं। ऐसे में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कश्मीर की स्थिति और भारत-पाक तनाव को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। शनिवार, 10 मई को उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए मौजूदा हालात पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

इल्तिजा मुफ्ती ने अपने पोस्ट में लिखा: “श्रीनगर में इस वक्त लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं। यह पागलपन आखिर कब थमेगा? दो परमाणु संपन्न राष्ट्र एक भीषण युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। जो लोग इस तबाही और हिंसा को महिमामंडित कर रहे हैं, उनकी आवाजें समझदारी और शांति की पुकार को दबा रही हैं। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि शांति की कामना करना आपको कम भारतीय नहीं बनाता — यही आपको एक बेहतर इंसान बनाता है।”

इल्तिजा की यह अपील ऐसे वक्त में सामने आई है जब कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर, में सुरक्षा व्यवस्था बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और लगातार धमाकों और झड़पों की खबरें आ रही हैं। आम नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा की भावना स्पष्ट देखी जा रही है।

महबूबा मुफ्ती ने भारत से मांगी एशियाई नेतृत्व की जिम्मेदारी

इल्तिजा की तरह ही, उनकी मां और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस मामले में भारत से सक्रिय शांति पहल की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत को इस समय नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए।

महबूबा मुफ्ती ने कहा: “हालांकि शुरुआत में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वांस ने कहा था कि अमेरिका इस तनाव में एक सीमा से अधिक हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन वर्तमान में हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क कर तनाव कम करने की अपील की है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे अधिक जनसंख्या वाला राष्ट्र और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उसे ऐसे समय में अस्थिर अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय भारत को एशिया में अपनी कूटनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए तनाव कम करने के प्रयास खुद करने चाहिए।

महबूबा मुफ्ती ने अंत में जोर देते हुए कहा: “दुनिया इस वक्त भारत को देख रही है। यह वह समय है जब हमें यह दिखाना होगा कि हमारी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं, बल्कि शांति, संयम और 'सॉफ्ट पावर' में है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत