न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंक को बढ़ावा देने के लिए इस्लाम का हो रहा इस्तेमाल, ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा हमला

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को धर्म के आधार पर बांटना चाहता है और यहां हिंदू, मुस्लिम व अन्य समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना चाहता है। पाकिस्तान की छुपी हुई सत्ता केवल इस्लाम का मुखौटा लगाकर अपने अवैध कामों और आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश करती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 5:18:00

आतंक को बढ़ावा देने के लिए इस्लाम का हो रहा इस्तेमाल, ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा हमला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान की 'डीप स्टेट' पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की छुपी हुई सत्ता केवल इस्लाम का मुखौटा लगाकर अपने अवैध कामों और आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश करती है।" यह बयान भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है।

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को धर्म के आधार पर बांटना चाहता है और यहां हिंदू, मुस्लिम व अन्य समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना चाहता है।

"हमने दो-राष्ट्र सिद्धांत ठुकराया"

ओवैसी ने ANI से बातचीत में कहा, "पाकिस्तान भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं और हमारे पूर्वजों ने जिन्ना का दो-राष्ट्र सिद्धांत खारिज कर भारत को चुना था। हमने भारत को अपना वतन माना है और हमेशा यहीं रहेंगे।"

उन्होंने पाकिस्तान के दो-राष्ट्र सिद्धांत पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर यह सिद्धांत इतना ही सही है, तो पाकिस्तान अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर बमबारी क्यों कर रहा है? वहां के लोग भी मुसलमान हैं।"

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की सत्ता पिछले 75 वर्षों से इस्लाम का सहारा लेकर आतंक को बढ़ावा देने का काम कर रही है, खासकर भारत के खिलाफ।

भारत-पाक तनाव: हालात गंभीर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

इसके जवाब में शुक्रवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 ठिकानों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुश्मन की कोशिशों को विफल कर दिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं होने दिया गया।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “भारतीय सेना तनाव बढ़ाना नहीं चाहती, बशर्ते पाकिस्तान भी उसी भावना के साथ आगे बढ़े।”

इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने जियो न्यूज़ को बताया, “अगर भारत और हमले नहीं करता, तो पाकिस्तान तनाव कम करने पर विचार करेगा। लेकिन अगर भारत ने कोई अगला हमला किया, तो हमारी प्रतिक्रिया तय है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’