न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्वरा बेटी की सुरक्षा के लिए करती हैं सभी धर्मों का पालन, इस दिग्गज एक्ट्रेस का 76 साल की उम्र में निधन

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हो, लेकिन वह पर्सनल लाइफ के चलते अधिकतर समय लाइमलाइट में रहती हैं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 1:42:33

2 News : स्वरा बेटी की सुरक्षा के लिए करती हैं सभी धर्मों का पालन, इस दिग्गज एक्ट्रेस का 76 साल की उम्र में निधन

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हो, लेकिन वह पर्सनल लाइफ के चलते अधिकतर समय लाइमलाइट में रहती हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स किसी न किसी बात को लेकर उनके पीछे पड़े रहते हैं। वे उन्हें कभी दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर, तो कभी फैटी होने को लेकर ट्रॉल करते हैं। स्वरा ने हाल ही में स्क्रीन के सुवीर सरन शो में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी बेटी राबिया के लिए सभी धर्मों के रीति-रिवाजों को फॉलो करती हैं। स्वरा ने कहा कि जब मैं बच्ची थी, तो मैं खाना नहीं खाती थी, इसलिए मेरे पिता रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाते थे।

हालांकि क्लाइमैक्स से पहले और स्टोरी की एंडिंग बताने से ठीक पहले वे रुक जाते थे और मुझे अपनी प्लेट में मौजूद सभी चीजें खत्म करने के लिए कहते थे। यह बच्चों को संस्कृति से परिचित कराने का एक सुंदर और सहज तरीका है। मैं किसी भी चीज में अविश्वास नहीं करती। अब जब हमारी बेटी राबिया रामा का जन्म हुआ है, तो मैं फहाद से कहती रहती हूं कि चलो उसके लिए सभी धर्मों और संस्कृतियों से जुड़ी रस्में करें, ताकि वह सुरक्षित रहे। हमने उसके लिए सभी रस्में की और फिर मैंने सोचा कि क्या कोई ईसाई रस्म भी है क्या।

इसके आगे स्वरा के पति फहाद अहमद ने शेयर किया कि स्वरा बेटी की भलाई से जुड़ी सभी परंपराओं को अपनाना चाहती हैं, ताकि उसे बुरी नजर से बचाया जा सके। स्वरा ने बताया कि जब राबिया को खांसी होती है या उसकी तबीयत खराब होती है, तो मैं फहाद से प्रार्थना करने के लिए कहती हूं। उल्लेखनीय है कि स्वरा की साल 2023 में फहाद के साथ शादी हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और फिर उसी साल सितंबर में कपल ने राबिया का स्वागत किया।

2 News : स्वरा बेटी की सुरक्षा के लिए करती हैं सभी धर्मों का पालन, इस दिग्गज एक्ट्रेस का 76 साल की उम्र में निधन

लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं एक्ट्रेस बिंदु घोष

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु घोष का रविवार (16 मार्च) को 76 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। अंतिम दिनों में उन्हें काफी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पैसों की कमी का सामना करना पड़ा। बिंदु ने खुलासा किया था कि उन्हें उनके बेटे सहित पूरे परिवार ने छोड़ दिया था और वह अकेले ही संघर्ष कर रही थीं।

तब बाला ने एक्ट्रेस शकीला के साथ मिलकर बिंदु के घर का दौरा किया और उन्हें 80 हजार रुपए की मदद कर आश्वासन दिया कि वे उनके इलाज का खर्चा उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि बिंदु एक बेहद मशहूर और प्रतिभावान अभिनेत्री थीं जिन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। वह बेहतरीन कोरियोग्राफर भी थीं। उन्होंने खास तौर पर तमिल सिनेमा में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने साल 1982 में ‘कोझी कूवुथु’ मूवी से करिअर की शुरुआत की थी।

हालांकि इससे पहले वह कमल हासन के साथ ‘कलाथुर कन्नम्मा’ में एक ग्रुप डांस में नजर आ चुकी थीं। बाद में वह थंगप्पन मास्टर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए डांस सीक्वेंस का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। बिंदु ने काफी समय तक थिएटर में भी काम किया। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, शिवाजी गणेशन, विजयकांत और कार्तिक जैसे लीजेंड्स के साथ भी काम किया। बिंदु को कॉमेडी रोल के लिए भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड