न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना के साथ सगाई की खबर सुनकर कैसा था विक्की के माता-पिता का रिएक्शन? सनी ने किया खुलासा

हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर खबर आई थी कि उनकी सगाई हो गई है। बात ज्यादा फैलने के बाद दोनों की पीआर टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 1:58:21

कैटरीना के साथ सगाई की खबर सुनकर कैसा था विक्की के माता-पिता का रिएक्शन? सनी ने किया खुलासा

हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर खबर आई थी कि उनकी सगाई हो गई है। बात ज्यादा फैलने के बाद दोनों की पीआर टीम ने सगाई की खबरों को सिरे से नकार दिया था तथा इसे सिर्फ अफवाह बताया था। अब विक्की के भाई सनी कौशल ने खुलासा किया कि जब सगाई की बात उनके पेरेंट्स को मिली तब उनकी क्या प्रतिक्रिया थी। स्पोटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने बताया कि जब हमारे परिवार को इस बारे में पता चला तो हम बहुत हंसे थे। मुझे अच्छे से याद है जिस दिन ये अफवाहें आनी शुरू हुई थीं, उस दिन सुबह विक्की जिम के लिए गए थे। जब वे घर लौटे तो मां और पापा मुस्कुराते हुए बोले, अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे। इस पर विक्की ने कहा कि जितनी असली सगाई हुई है, उतनी असली मिठाई भी खा लो।

sunny kaushal,vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina engagement,harshvardhan kapoor,bollywood news in hindi

हर्षवर्धन कपूर ने विक्की-कैटरीना के रिश्ते पर कहा था…

आपको बता दें कि जूम टीवी के साथ बातचीत में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन ने कैटरीना-विक्की के रिश्ते को कंफर्म किया था। हर्षवर्धन से पूछा गया था कि वे किस बॉलीवुड रिश्ते की अफवाह को सच मानते हैं? इस पर उन्होंने कथित तौर पर जवाब दिया कि विक्की और कैटरीना एक साथ हैं, यह सच है... क्या ऐसा कहने के लिए, मैं मुसीबत में पड़ने वाला हूं? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी ओपन हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना सगाई की खबरों से काफी नाराज थे। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना का नाम 2019 से साथ जोड़ा जा रहा है।


sunny kaushal,vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina engagement,harshvardhan kapoor,bollywood news in hindi

विक्की ने पूरी की सरदार उधम सिंह फिल्म की डबिंग, शेयर की फोटो

विक्की कौशल मोस्ट अवेटेड फिल्म "सरदार उधम सिंह" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने इस फिल्म की डबिंग पूरी कर ली है। विक्की ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने डबिंग स्टूडियो से फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "Dubbed and dusted". फोटो में आप देख सकते हैं कि विक्की चेयर पर बैठकर, पास वाली टेबल पर सिर रखकर हाथों से विक्ट्री का साइन दिखाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर थकावट के साथ एक प्यारी मुस्कान भी देखी जा सकती है। विक्की के साथ फिल्म में एक्ट्रेस बनिता संधू हैं। फिल्म से विक्की के कई लुक भी सामने आ चुके हैं। फिल्म को शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका