न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एजाज खान को रेप केस में अंतरिम जमानत नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, अगली सुनवाई 2 जून को

एजाज़ खान को एक रेप केस में अंतरिम जमानत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई 2 जून को निर्धारित की है और अभिनेता को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 May 2025 5:30:23

एजाज खान को रेप केस में अंतरिम जमानत नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, अगली सुनवाई 2 जून को

बॉलीवुड अभिनेता एजाज़ खान को एक रेप केस में अंतरिम जमानत देने से बॉम्बे हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई 2 जून को निर्धारित की है और अभिनेता को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

यह मामला एक अभिनेत्री की शिकायत पर आधारित है, जिसने आरोप लगाया है कि एजाज खान ने उससे विवाह का झांसा देकर यौन शोषण किया। इससे पहले मुंबई की एक सेशंस कोर्ट ने भी एजाज की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिससे उनकी कानूनी स्थिति और भी जटिल हो गई है।

एजाज का दावा - "महिला जानती थी कि मैं शादीशुदा हूं"

एजाज खान ने अपनी याचिका में कहा कि महिला को पता था कि वह पहले से शादीशुदा है और उनके बीच जो कुछ भी हुआ वह दोनों की सहमति से था। उन्होंने अदालत को बताया कि उनके पास व्हाट्सएप चैट्स और वीडियो के रूप में सबूत भी हैं। साथ ही एजाज ने आरोप लगाया कि महिला ने मामले को वापस लेने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी।

मामले की पूरी जानकारी

मुंबई के चरकॉप पुलिस स्टेशन में एजाज खान के खिलाफ एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद रेप का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि एजाज ने उसे शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए और काम देने का वादा भी किया था।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64, 64(2)(M), 69, और 74 के तहत दर्ज किया गया है और जांच जारी है। हाल ही में दिंडोशी सेशंस कोर्ट ने एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

अश्लील सामग्री के लिए भी शिकायत दर्ज

एजाज खान विवादों में तब भी आए थे जब उनके शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई। आरोप था कि शो में अश्लील और अनुपयुक्त सामग्री दिखाई गई, जो कंटेंट गाइडलाइंस का उल्लंघन है।

यह रियलिटी शो उल्लू ऐप पर प्रसारित होता था और इसमें एजाज खान मेजबानी करते थे। 29 अप्रैल को सोशल मीडिया पर शो का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एजाज ने महिला प्रतिभागियों से कपड़े उतारने और कामसूत्र की पोज़ देने के लिए कहा था।

इस क्लिप के वायरल होने के बाद महिला आयोग और कई राजनीतिक पार्टियों ने इस शो और इसके निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उल्लू ऐप के सीईओ विष्णु अग्रवाल और अभिनेता एजाज खान को नोटिस जारी कर 9 मई तक आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी