द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में काम करने वाला हरेक एक्टर काफी लोकप्रियता हासिल कर चुका है। भले ही यह शो इन दिनों ऑफ एयर है लेकिन इसके कलाकार अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खुद से जुड़ी जानकारियां शेयर करते रहते हैं। उन्हें इस मिशन में मदद करता है सोशल मीडिया। कपिल के शो की एक अहम सदस्य सुमोना चक्रवर्ती का 24 जून को जन्मदिन था। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इनमें वह काफी रिलैक्स नजर आ रही हैं। सुमोना ने अपनी, रिसॉर्ट और केक की फोटो अपलोड की है। उन्होंने एक पूल फोटो भी शेयर की है। सुमोना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसके माध्यम से वे सोलो ट्रिप के बारे में जानकारी दे रही हैं। वे इन दिनों उदयपुर में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सुमोना कपिल के शो में भूरी के साथ कई किरदार अदा कर खूब वाहवाही लूट चुकी हैं।














