Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आशीष के लिए ऐसा बोलने से अपूर्वा पर भड़के सुधांशु, दीपिका ने इस अंदाज में किया शोएब को बर्थडे विश

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा इस साल स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कन्ट्रोवर्सी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 12:23:23

2 News : आशीष के लिए ऐसा बोलने से अपूर्वा पर भड़के सुधांशु, दीपिका ने इस अंदाज में किया शोएब को बर्थडे विश

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा इस साल स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कन्ट्रोवर्सी के चलते विवादों में रहीं। शो में रणबीर इलाहाबादिया ने एक ऐसी अश्लील टिप्पणी कर दी थी जिससे बवाल हो गया था। अपूर्वा फिलहाल रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा हैं। इसमें कई अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी भी हैं। उन्होंने आशीष के लिए कुछ ऐसा बोल दिया, जिस पर ‘अनुपमा’ फेम एक्टर सुधांशु पांडे भड़क गए और उन्होंने अपूर्वा को खरी-खोटी सुना दी।

सुधांशु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि अपूर्वा ने आशीष की पीठ पीछे उनका नाम इस तरह लिया, जैसे वो उनकी उम्र के ही हों। सुधांशु ने कहा, “अपूर्वा जो रिबेल किड के नाम से बहुत मशहूर हैं, वैसे तो उसकी इतनी कन्ट्रोवर्सी हैं, मैं ये नहीं कह रहा कि वो गलत हैं। मैं मानता हूं शायद उसका दिल भी अच्छा है, लेकिन जब आपकी जुबान खराब हो जाए ना तो वो सब खराब कर देती हैं। जब आप ये भूल जाते हैं आप क्या बोल रहे हैं, किसके बारे में बोल रहे हैं, खासकर जब कोई आपसे बड़ा हो।

आशीष भाई, आशीष विद्यार्थी जो इतने सीनियर एक्टर हैं, वो मेरे भी बहुत सीनियर हैं, तो आशीष भाई को वो…पीछे किसी से बात कर रही थी वो कह रही थी कि मुझे लगता है ‘आशीष जाएगा…आशीष जाएगा।’ तो आशीष जाएगा? अपूर्वा क्या कर रहे हो यार तुम लोग? आशीष जाएगा? तुम्हारे बचपन का दोस्त है क्या वो? ये क्या तरीका है बात करने का? उन लोगों के, उन एक्टर्स के बारे में बात करने का जो तुम्हारे पेरेंट्स से भी बड़े हैं।

आप ऐसे बात कर रहे हो। इससे क्या पता चलता है? ये आपके बारे में क्या बताता है? बताओ मुझे। क्या ये Gen Z है? क्या ये है जिसे हम बहुत कूल समझते हैं? नहीं! मुझे माफ करना ये कूल नहीं है। ये बहुत बकवास बात है और ये हमारे समाज पर श्राप है।” उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि कई रियलिटी शो में बहुत अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।

दीपिका ने पति शोएब के लिए लिखा, आपने मेरी एक बच्चे की तरह केयर की है…

मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हाल ही में उन्हें लिवर कैंसर का पता चला है। दीपिका ने ट्यूमर की सर्जरी करवा ली और घर लौट चुकी हैं। दीपिका ने अपने पति एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ व्लॉग में हेल्थ अपडेट भी दी। अब दीपिका ने शोएब को बर्थडे विश करते हुए उनके नाम एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। दीपिका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “मैं उस इंसान का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हूं, जिसने मेरी झोली को खुशियों से भर दिया है।

शोएब अगर आप हो तो मैं हूं, क्योंकि मैं आपसे ही हूं, क्योंकि आप मेरे अच्छे और बुरे दोनों ही समय में साथ रहे हो, आपने मेरा हाथ नहीं छोड़ा, तुम्हारा यह प्यार ही मुझे वो ताकत दे रहा है, असल मे जिसकी मुझे सबसे ज्यादा जरूरत है। तुम्हारा यह प्यार और गर्मजोशी मुझे ऊर्जा दे रही है, बीते कुछ दिनों में अपने बहुत फेस किया। अस्पताल के कॉरिडोर में रोना, मेरे स्कैन के लिए डरना, आईसीयू में रहने के दौरान आप कई रातें सोए नहीं, और जब घर आई तो मेरी करवट बदलने पर ही जाग जाते थे।

आपने मेरी एक बच्चे की तरह केयर की है, आपको जन्मदिन की ढेरों बधाई। अल्लाह आपको हर खुशी से नवाजे, आपका हर दुआ में नाम हो।” बता दें शोएब शुक्रवार (20 जून) को 38 साल के हो गए। साल 2018 में दीपिका और शोएब ने शादी की थी। साल 2023 में दीपिका ने बेटे रुहान को जन्म दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका