न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाली बेंद्रे के हाथ में प्लास्टर देख फैंस हुए चिंतित, वीडियो वायरल, सोनू सूद ने दी पत्नी की हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। सोनाली हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 2:08:04

2 News : सोनाली बेंद्रे के हाथ में प्लास्टर देख फैंस हुए चिंतित, वीडियो वायरल, सोनू सूद ने दी पत्नी की हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। सोनाली हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उनके हाथ में प्लास्टर बंधा नजर आया। सोनाली का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सोनाली टीशर्ट और जींस पहने एयरपोर्ट से बाहर निकल रही हैं। सोनाली के कंधे पर बैग और हाथ में प्लास्टर लगा है। ये वीडियो सामने आते ही सोनाली के फैंस काफी चिंतित हो गए। वे सोनाली का हाल जानना चाह रहे हैं और साथ ही उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “सोनाली जी ये क्या हो गया आपको।” दूसरे ने लिखा, “क्या हो गया यार।” तीसरे ने पूछा, “हाथ को क्या हुआ।” इन दिनों भले ही सोनाली कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन वह कई पार्टी-फंक्शन में दिख जाती हैं। इसके अलावा वह टीवी पर कई रियलिटी शोज में भी शिरकत करती हैं जहां पर वो अपनी फिल्मों से जुड़े कई किस्से सुनाती हैं। सोनाली कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं। सोनाली कुछ समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'बी हैप्पी' में अभिषेक बच्चन के साथ थीं।

इसमें सोनाली ने गेस्ट जज का किरदार प्ले किया था। बता दें कि सोनाली ने साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘नाराज’, ‘बॉम्बे’, ‘टक्कर’, ‘डुप्लीकेट’, ‘सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया। सोनाली ने 53 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सोनाली ने साल 1995 में फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता था। वह 11 से ज्यादा अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद, 2 अन्य सदस्यों के भी आई चोट

एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद हाल ही एक सड़क दुर्घटना की शिकार होकर बुरी तरह घायल हो गई थीं। उन्हें नागपुर के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब जानकारी के मुताबिक सोनाली के साथ-साथ उनकी बहन सुनीता और भांजा भी इस हादसे में जख्मी हुए थे। हॉस्पिटल ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इनका हेल्थ अपडेट दिया है और सोनू ने भी सभी का शुक्रिया कहा है।

इस बीच अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है। स्टेटमेंट में लिखा है कि सोनाली सूद, उनकी बहन और भांजे को कल रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मैक्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था। कथित तौर पर वे सड़क हादसे में घायल हुए थे। तीनों मरीज अस्पताल पहुंचने पर होश में थे और उनकी हालत स्टेबल थी। उन्हें कई खरोंच आई थीं और अंदरूनी चोट के लिए जांच की गई, जिसमें कोई चोट नहीं पाई गई। उनके भांजे को फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

सोनाली और उनकी बहन की हालत में सुधार है। वे दोनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि दुआ में बड़ी ताकत होती है और ये हमने एक बार फिर महसूस किया। आप सभी की प्रार्थनाओं और हार्दिक संदेशों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम वास्तव में आपके समर्थन की सराहना करते हैं। सोनाली और परिवार के अन्य 2 सदस्य ठीक हो रहे हैं। आपके प्यार के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी