न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसर बोर्ड से पास हुई सिकन्दर, रविवार को आएगा ट्रेलर, ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद

सलमान खान की बहुचर्चित निर्देशक ए.आर. मुरुगादास की सिकन्दर को लेकर निर्माताओं ने नया अपडेट साझा किया है। निर्माताओं ने सिकन्दर का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर की तारीख घोषित की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 12:07:30

सेंसर बोर्ड से पास हुई सिकन्दर, रविवार को आएगा ट्रेलर, ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद

सलमान खान की बहुचर्चित निर्देशक ए.आर. मुरुगादास की सिकन्दर को लेकर निर्माताओं ने नया अपडेट साझा किया है। निर्माताओं ने सिकन्दर का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर की तारीख घोषित की है। ट्रेलर रविवार 23 मार्च को जारी किया जाएगा।

सेंसर बोर्ड ने सलमान खान की सिकन्दर को प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/अ 13+ सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे फिल्म सिकंदर को थिएटर में नहीं देख सकते हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास ने फिल्म के रनटाइम का खुलासा किया था। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म देशभर की 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी।

'सिकंदर' के ट्रेलर का रनटाइम

ट्रेड
एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'सिकंदर' के ट्रेलर का रन टाइम 3 मिनट 38 सेकंड लंबा होगा। जबकि, फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड। फिल्म के बारे में चर्चा पहले से ही बढ़ रही है, ट्रेलर में दर्शकों को लुभाने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा देखने की चाहत जगाने के लिए पर्याप्त जानकारी दी गई है।

ओपनिंग डे पर सिकंदर कितना होगा सिकन्दर का कारोबार

सिकंदर को लेकर कहा जा रहा है कि यह सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हो सकती है। सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म टाइगर 3 है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 44.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म भी रविवार को प्रदर्शित हुई थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो सिकंदर ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये ही कमा सकती है। इसका एक कारण सोशल मीडिया पर सिकंदर का शो कम होना बताया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त सिकन्दर की कमाई पर ईद का असर भी नजर आएगा। 30 मार्च को ईद है जिसके चलते प्रात:कालीन शो में दर्शकों की संख्या कम नजर आएगी। यही वह समय रहता है जब सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए टिकट दर कम रखी जाती है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले कुछ अन्य ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि सिकन्दर पहले दिन 30 मार्च रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो सकती है। छुट्‌टी का दिन और उस पर ईद का जश्न यह दोनों सिनेमाघरों में दर्शकों की तादाद बढ़ाने में सफल होते हैं।

बता दें, फिल्म सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास हैं, जिनकी साल 2014 से सलमान खान के साथ फिल्म करने की इच्छा थी। मुरुगादास सलमान खान से पहले बॉलीवुड के दो स्टार आमिर खान और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं। सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी