न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस से रूबरू हुए शाहरुख ने दिए सवालों के जवाब, अपनी दोस्त के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं यह फेमस एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा मीडिया और अपने फैंस के चहेते स्टार रहे हैं। शाहरुख का रुख दोस्ताना रहता है, जिससे उन्हें चाहने वालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 8:03:16

2 News : फैंस से रूबरू हुए शाहरुख ने दिए सवालों के जवाब, अपनी दोस्त के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं यह फेमस एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा मीडिया और अपने फैंस के चहेते स्टार रहे हैं। शाहरुख का रुख दोस्ताना रहता है, जिससे उन्हें चाहने वालों की तादाद लगातर बढ़ती रहती है। शाहरुख ने 30 साल में खूब प्यार कमाया है। वैसे तो शाहरुख ने जब से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है तब से ही वे लाइमलाइट में रहे हैं, लेकिन साल 2023 तो उनके लिए कुछ ज्यादा ही खास साबित हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर अंत तक वे चर्चाओं में हैं।

इसका कारण है उनकी एक के बाद एक रिलीज होने वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाए हुए हैं। उन्होंने जनवरी में ‘पठान’ के साथ शुरुआत की। इसके बाद सितंबर में आई ‘जवान’ और अब बारी है ‘डंकी’ की। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहरुख इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वे इसके माध्यम से अपने फैंस के साथ तो जुड़ते ही हैं और साथ ही उनकी फिल्मों का प्रमोशन भी हो जाता है।

आज शनिवार (2 दिसंबर) को शाहरुख ने फिर से अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर Ask SRK Session रखा। इसमें हर बार की जैसे शाहरुख ने फैंस के सवालों के दिलचस्प जवाब दिए। कनाडा में रहने वाले एक फैन ने ट्वीट किया, “मैं आठ साल से कनाडा में रह रहा हूं, ‘निकले थे कभी हम घर से’ गाना सुनने के बाद मेरा अब यहां रहने का मन नहीं है, मैं भारत आ रहा हूं, आ रहा हूं (मैं आ रहा हूं)।” इस पर शाहरुख ने लिखा, “अरे यार, मुझे भी लगता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन सभी फैसले सोच-समझकर लें। कभी-कभी हमें बाहर काम करना पड़ता है और अपने लिए जीवन बनाना पड़ता है।”

एक फैन ने पूछा कि 'डंकी' के गाने से मुझे मेरे घर की याद आ गई। क्या आपको भी अपने घर की याद आई थी? इस पर शाहरुख ने कहा- “हां बिल्कुल। ये गाना मुझे मेरे पेरेंट्स के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। मेरे दिल्ली के दिन, मेरे दिल्ली के दोस्त जो समय के साथ बने और फिर उनमें से कुछ बिछड़ भी गए। काफी इमोशनल है ये सब याद करना।” एक फैन ने पूछा कि सिंगर सोनू निगम के साथ काम कैसा लगा।

इस बात का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा उनकी आवाज गोल्ड है। अपने फेवरेट पंजाबी खाने के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि मुझे छोले भटूरे खाना बहुत पसंद है। एक फैन ने पूछा कि शाहरुख इतने डाउन टू अर्थ क्यों हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “इस धरती पर जन्म लिया है यहीं पर मरना है। इससे अच्छा है कि हमेशा अपने पैर जमीन पर रखो। हमेशा ग्राउंडेड रहो। बस मेहनत करना बंद मत करो।”

shahrukh khan,actor shahrukh khan,shahrukh fans,sharukh x,shahrukh fans,dunki movie,ask srk session,deepika padukone,deepika friend

लंदन में वेकेशन का मजा ले रही हैं दीपिका, दोस्त ने की फोटो शेयर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। वह अपनी दोस्त के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गईं। दीपिका की दोस्त स्नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका द्वारा अपने बाल संवारते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "दुनिया की इकलौती दीपिका पादुकोण से अपने बाल बनवा रही हूं और दिव्या उन्हें असिस्ट कर रही हैं।"

दीपिका ने इससे पहले लंदन में अपने डे आउट पर दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा की थीं। उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में लव इमोजी शेयर की थी। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनको आखिरी बार बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में एक विशेष भूमिका में देखा गया था।

उनकी अगली फिल्म ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ 'फाइटर' है, जो 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। साथ ही वह प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगी। उनके पास रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली 'सिंघम 3' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे