न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तापसी को बताया मर्द की बॉडी वाला तो मिला यह जवाब, आम बच्चों की जैसे हुई ईशा देओल की परवरिश

एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही रश्मी रॉकेट मूवी में नजर आने वाली हैं। फिल्म ओटीटी पर दशहरे के मौके पर यानि 15 अक्टूबर को जी5 पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 5:31:52

तापसी को बताया मर्द की बॉडी वाला तो मिला यह जवाब, आम बच्चों की जैसे हुई ईशा देओल की परवरिश

एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही रश्मी रॉकेट मूवी में नजर आने वाली हैं। फिल्म ओटीटी पर दशहरे के मौके पर यानि 15 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज की जाएगी। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। तापसी इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। वे अक्सर ट्रेनिंग सेशन की झलक शेयर करती रहती हैं। तापसी ने अपने लुक का एक पोस्टर अपने अकाउंट पर शेयर किया। उनके नए लुक को देख ट्रोलर्स ने उनका मजाक बनाते हुए मर्द की बॉडी वाला बताया।

तापसी ने भी यूजर को करारा जवाब दिया। तापसी के इस लुक को एक प्रमुख दैनिक ने ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन दिया, "गेस कौन?" इस पर एक यूजर ने लिखा, "ये मर्द की बॉडी वाली सिर्फ तापसी ही हो सकती है।" इस पर तापसी ने जवाब दिया "मैं बस इतना ही कहूंगी... बस इस लाइन को याद रखें और 23 सितंबर का इंतजार करें। आपको एडवांस में शुक्रिया। मैंने हकीकत में ऐसी तारीफ के लिए कड़ी मेहनत की है।"

taapsee pannu,esha deol,taapsee trollers,rashmi rocket,dharmendra,Hema Malini,sunny deol,bobby deol,bollywood news in hindi

2023 तक डेट नहीं, फिर भी लोग कहते बेरोजगार : तापसी

तापसी अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया का एक तबका उन्हें 'बेरोजगार' कहता है जबकि मेरी डायरी में आने वाले 2 सालों की डेट्स फुल हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिठू, लूप लपेटा, रश्मी रॉकेट, अनुराग कश्यप की दोबारा और ब्लर हैं। तापसी ने कहा कि मैं ज्यादातर ट्रोलर्स को नजरअंदाज करती हूं, क्योंकि ज्यादातर बॉट हैं या एक कैंपेन के तहत बिना सोचे-समझे ट्रोल होते हैं। उनके पास कोई खास बात नहीं होती और जब आप सफल होते हैं तो ट्रिगर हो जाते हैं। वे मुझे बेरोजगार कहते हैं, जबकि मेरे पास 2023 तक फिल्म करने का समय नहीं है। जब मैं जवाब देती हूं तो मैं ट्रोलर्स के लेवल तक नही जाती, मैं जवाब देने में अपनी डिग्निटी कभी नहीं खोऊंगी।

taapsee pannu,esha deol,taapsee trollers,rashmi rocket,dharmendra,Hema Malini,sunny deol,bobby deol,bollywood news in hindi

रिक्शे और ट्रेन में किया है कई बार सफर : ईशा

एक्ट्रेस ईशा देओल का परिवार दिग्गज कलाकारों से भरा है। पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी को सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त था। ईशा के दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल का भी अलग रुतबा रहा। ऐसे में हर कोई यही सोचता है कि उनकी परवरिश बड़े ठाठ-बाठ से हुई होगी, लेकिन यह सच नहीं है। उनका पालन पोषण आम बच्चों की जैसे ही हुआ है। ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि हां मेंरे पेरेंट्स सुपरस्टार्स हैं...वे लीजेंड्स हैं, पर दोनों ने हमारी परवरिश सरल तरीके से की है, अनुशासन के कई मायनों में हम डाउन-टू-अर्थ रहे, अच्छे संस्कार दिए और बड़ों की इज्जत करना सिखाया।

उन्हें हमें नॉर्मल चाइल्डहुड देने का पूरा श्रेय जाता है। हम जिस स्कूल में पढ़ते थे वहां भी आम बच्चों की तरह बर्ताव किया जाता था। मैंने रिक्शा में सफर किया है। मैं कई गेम्स खेलती थी और विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए ट्रेन में गई हूं। हमारे बचपन के दिनों में आज की तरह कोई पैपराजी कल्चर नहीं था। लोग मुझे देखकर बस इतना ही कहते थे-देखो हेमा और धर्मेंद्र की बेटी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर