न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘सनक’ का दमदार ट्रेलर, SPB का रजनीकांत पर फिल्माया गाना रिलीज, रणवीर ने दिखाए ‘डोले-शोले’

एक्शन हीरो के रूप में खास पहचान बनाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक’ का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया। सनक को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 2:45:47

देखें-‘सनक’ का दमदार ट्रेलर, SPB का रजनीकांत पर फिल्माया गाना रिलीज, रणवीर ने दिखाए ‘डोले-शोले’

एक्शन हीरो के रूप में खास पहचान बनाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक’ का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया। सनक को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। प्रोड्यूसर जी स्टूडियोज और सनशाइन पिक्चर्स है। फिल्म 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ‘सनक’ साल 2002 में आई अमेरिकी फिल्म ‘जॉन क्यू’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसमें एक इमोशनल स्टोरी और दमदार एक्शन को मिक्स किया गया है।

लगभग 2 मिनट 36 सैकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत विद्युत और उनकी पत्नी से होती है। पत्नी का दिल का ऑपरेशन होने वाला है और उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जा रहा है। इसी दौरान अचानक कुछ हथियारबंद लोग अस्पताल पर हमला कर देते हैं और लोगों की जान लेने लगते हैं। विद्युत खुद के साथ पत्नी को भी बचाने की कोशिश करते हैं। वे एक-एक करके हमलावरों को मारना शुरू कर देते हैं। विद्युत पत्नी तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। तभी पुलिस ऑफिसर बनीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया एंटर होती है। विद्युत का नाम विवान है, जबकि उनकी पत्नी का किरदार रुक्मिणि मैत्रा निभा रही हैं।

sanak movie,sanak trailer,rajinikanth,sp balasubramaniyam,ranveer singh,bollywood news in hindi

45 साल तक रजनीकांत की आवाज रहे दिवंगत एसपी बालासुब्रमण्यम

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'अन्नात्थे' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को मशहूर दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया है। प्रोडक्शन हाउस, सन पिक्चर्स ने वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर इस बारे में ऐलान किया। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, "अन्नात्थेअन्नात्थे-अन्नात्थे का पहला सिंगल रिलीज कर दिया गया है।" गाने को डी इम्मान ने अपनी धुनों से सजाया है, गीत विवेका का है और फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इसका डायरेक्शन शिवा ने किया है। गाने को बालासुब्रमण्यम ने आवाज दी है, जिनकी पिछले साल कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। रजनीकांत ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गायक अपनी मधुर आवाज के जरिए जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा, ''45 साल तक एसपीबी मेरी आवाज बनकर रहे।'' रजनीकांत ने कहा कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह उनके लिए मशहूर गायक द्वारा गाया जाने वाला आखिरी गाना होगा।


रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स और ट्राइसेप्स

एक्टर रणवीर सिंह फिटनेस, स्टाइल और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणवीर ने अपनी मसकुलर बॉडी की झलक दिखाकर फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी। रणवीर ने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे जिम में एक्सरसाइज के दौरान बॉडी दिखा रहे हैं। उनके बंधे बाल और दाढ़ी लुक को और भी डैशिंग बना रहे हैं। उनका डायमंड ईयरिंग और गले में लॉकेट भी खूब जंच रहा है। उन्होंने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को भी फ्लॉन्ट किया है।

वे व्हाइट इनर और येलो ट्राउजर पहने हैं। फैंस के साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और मिजान जाफरी जैसे कई सेलेब्स ने भी फायर इमोजी के साथ रणवीर को एप्रीशिएट किया है। आपको बता दें कि रणवीर 'सूर्यवंशी' में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे। उनकी फिल्म '83' भी रिलीज को तैयार है। इसके अलावा उनके खाते में ‘जयेश भाई जोरदार’ और 'सर्कस' जैसी मूवी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका