Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने की अमरूद बेचने वाली महिला की तारीफ, देखें वीडियो, पलक के बाद इसलिए बेटी नहीं चाहती थीं श्वेता

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 1:44:50

2 News : प्रियंका ने की अमरूद बेचने वाली महिला की तारीफ, देखें वीडियो, पलक के बाद इसलिए बेटी नहीं चाहती थीं श्वेता

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खबर आती है, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बात छा जाती है। अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'SSMB 29' के लिए शूटिंग कर रही हैं। इसमें तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की भी अहम भूमिका में हैं। इसके डायरेक्टर एसएस राजामौली हैं।

इस फिल्म से प्रियंका कई सालों बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। प्रियंका ने अब एक किस्सा शेयर किया है जो उन्होंने शूटिंग से वापस आते वक्त अनुभव किया था। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो का एक कलेक्शन शेयर किया है जिसमें वो ओडिशा में क्रू के साथ शूट करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने एक वीडियो में कहा, “तो! मैं ऐसा अक्सर नहीं करती लेकिन मैं आज बहुत प्रेरित हुई हूं।

मैं न्यूयॉर्क जाने के लिए मुंबई के रास्ते में विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर जा रही थीं और मैंने इस महिला को अमरूद बेचते देखा, और मुझे कच्चे अमरूद बहुत पसंद हैं! तो मैंने उसे रोका और मैंने पूछा, 'आपके सभी अमरूदों के लिए कितने हैं?' उसने कहा 150 रुपए। मैंने उसे 200 का नोट दिया और वह मुझे खुले पैसे देने की कोशिश कर रही थी और मैंने कहा, 'नहीं, कृपया इसे रख लें।' वह स्पष्ट रूप से जीविका के लिए अमरूद बेचती थी, वह थोड़ी देर के लिए चली गई लेकिन लाल बत्ती के हरी होने से पहले वापस आई और मुझे 2 और अमरूद दिए! एक कामकाजी महिला, वह दान नहीं चाहती थी! वास्तव में मैं इससे बहुत प्रभावित हुई।”

एक्ट्रेस श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी के बीच है मजबूत बोंडिंग

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर साथ-साथ फोटो और वीडियो साझा करती हैं। श्वेता का एक बेटा रेयांश भी है, जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था। श्वेता ने पिंकविला को दिए एक पुराने इंटरव्यू में पलक के जन्म के बाद एक बेटा चाहने के कारणों का खुलासा किया था। श्वेता ने याद किया कि जब पलक 16 साल की थी, तब वह रेयांश के साथ प्रेग्नेंट थीं।

एक खास घटना को याद करते हुए श्वेता ने कहा कि अपने 16वें जन्मदिन पर पलक बाहर गई और 1 लाख 80 हजार रुपए के मेकअप की खरीदारी की, इतने महंगे प्रोडक्ट। हर आई शैडो 7 से 8 हजार रुपए का था। तब खुद का बचाव करते हुए पलक ने कहा कि सच कहूं तो मैंने वास्तव में रिसर्च की। पलक की इस एक्सपेंसिव खरीदारी के बाद श्वेता ने मजाकिया अंदाज में कबूल किया कि उन्होंने अपने परिवार को बेटे की इच्छा के बारे में बताया। श्वेता ने कहा कि मैं इतना खर्च नहीं कर सकती। मैं दूसरी बेटी पैदा नहीं कर सकती।

श्वेता ने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी’ और ‘बेगूसराय’ जैसे हिट शो दिए हैं। वह ‘बिग बॉस सीजन 4’ की विनर भी रह चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। दूसरी ओर पलक ने साल 2022 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका