न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका और अंकित का हुआ ब्रेकअप! इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो, ‘उडारिया’ के बाद BB में साथ आए थे नजर

टीवी शो ‘उडारियां’ से घर-घर में लोकप्रिय हुए प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इन दिनों लाइमलाइट में हैं। इस सीरियल के बाद यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 11:41:27

प्रियंका और अंकित का हुआ ब्रेकअप! इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो, ‘उडारिया’ के बाद BB में साथ आए थे नजर

टीवी शो ‘उडारियां’ से घर-घर में लोकप्रिय हुए प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इन दिनों लाइमलाइट में हैं। इस सीरियल के बाद यह जोड़ी ‘बिग बॉस 16’ में भी नजर आई थी। वहां उनकी जोड़ी को लेकर लगातार अफवाहें उड़ी थीं। उनकी दोस्ती और रिश्ते की चर्चा हमेशा रहती है। सोशल मीडिया पर कई बार उनकी डेटिंग की खबरें आईं, लेकिन उन्होंने इसे नकारते हुए एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। मशहूर पैपराजी विरल भयानी की पोस्ट के मुताबिक दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है। हालांकि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने इन्हें नहीं हटाने का फैसला किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि प्रियंका उनके घर से बाहर निकल गईं, जहां वे साथ रह रहे थे।

पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “उडारियां सीरियल की यह जोड़ी एक-दूसरे से बेहद प्यार करती थी और शादी करने की भी योजना थी, लेकिन जब चीजें बिगड़ने लगीं, तो उन्होंने शादी करने से परहेज किया और यह तय करने के लिए समय लिया कि क्या वे वाकई साथ रहना चाहते हैं। आखिरी फैसला था 'नहीं, हम एक-दूसरे के बिना बेहतर रहेंगे।'

प्रियंका ने होली पर शेयर की सोलो फोटो तो यूजर्स ने उठाए सवाल

होली फोटोज में प्रियंका व्हाइट सूट पहने दिखाई दी थीं। सिल्वर जूलरी और सनग्लासेस के साथ वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी सोलो होली फोटो शेयर कीं तो फैंस उनसे अंकित को लेकर सवाल करने लगे। एक फैन ने पूछा, 'अंकित कहां हैं?' वहीं कुछ फैंस इसे पीआर स्टंट भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये अनफॉलो वाला सिस्टम पीआर क्यों लग रहा है क्योंकि लाइमलाइट हर जगह से बंद हो गई है।”

उल्लेखनीय है कि प्रियंका और अंकित ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, फिर भी उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी रहती थी। अक्सर दोनों की तस्वीरों और वीडियो पर फैंस की टिप्पणियां देखने को मिलती थीं। उन्हें कई जगह साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों की पहली मुलाकात उनके टेलीविजन शो ‘उडारियां’ के सेट पर हुई थी, जिसे सरगुन मेहता और रवि दुबे ने प्रोड्यूस किया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा गया और यह जल्द ही शो का मुख्य आकर्षण बन गया जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी