न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पंकज ने इस रोल के लिए 60 दिन तक खाई सिर्फ खिचड़ी, विद्या को ब्रेक देने वाले मशहूर डायरेक्टर का निधन

पंकज त्रिपाठी जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं। एक छोटी सी जगह से आने वाले पंकज ने दिखा दिया की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 12:16:17

2 News : पंकज ने इस रोल के लिए 60 दिन तक खाई सिर्फ खिचड़ी, विद्या को ब्रेक देने वाले मशहूर डायरेक्टर का निधन

पंकज त्रिपाठी (47) जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं। एक छोटी सी जगह से आने वाले पंकज ने दिखा दिया की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वे अपने अब तक के एक्टिंग करिअर में कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे बेहद विनम्र और सादगी पसंद करने वाले शख्स हैं। पंकज की आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' है, जिसमें वे दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में दिखेंगे। रवि जाधव के निर्देशन में बनी फिल्म वाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

हाल ही में पंकज ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने लगातार 60 दिनों तक सिर्फ खिचड़ी का सेवन किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मैंने सिर्फ खिचड़ी खाई वह भी अपने हाथों की बनी हुई। इसका कारण ये है कि आप कभी नहीं जान सकते कि किसी और ने इसे कैसे बनाया है। मैं इसे बिना तेल और मसाले के बनाता हूं। मैं सिर्फ सादा दाल, चावल और स्थानीय सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाता हूं।

मैंने शूटिंग के दौरान खिचड़ी का सेवन इसलिए किया, ताकि मैं दिवंगत पीएम के किरदार को बेहतर तरीके से पर्दे पर उकेर सकूं। उनके किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ सकूं। खराब खानपान लेने और पेट खराब होने से एक अभिनेता को इमोशंस को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने में बाधा होती है। भावनाओं को सही रखने के लिए मस्तिष्क और शरीर के बीच तालमेल रखना होगा, इसके लिए हल्का आहार मददगार होता है।

गौतम हलदार का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शोक में डूबी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री

फिल्ममेकर गौतम हलदार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें छाती में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वे 67 साल के थे। गौतम ने कई ब्लॉकबस्टर बंगाली फिल्मों का डायरेक्शन किया। गौतम ने रविंद्रनाथ टैगोर के ‘रक्त कराबी’ समेत 80 से ज्यादा नाटकों को भी डायरेक्ट किया।

गौतम ने ही मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन को पहला ब्रेक दिया था। गौतम की पहली फिल्म ‘भालो ठेको’ में विद्या ने लीड रोल निभाया था। गौतम ने साल 2019 में आई फिल्म ‘निर्वाण’ में राखी गुलजार को डायरेक्ट किया था। बता दें कि ‘भालो ठेको’ में विद्या की एक्टिंग देखने के बाद प्रदीप सरकार काफी प्रभावित हुए और उन्हें विद्या को अपनी फिल्म ‘परिणीता’ में लीड रोल दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गौतम के निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक और थिएटर पर्सनैलिटी गौतम हलदर के निधन से दुखी हूं। उनका निधन संस्कृति जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।” गौतम ने कई कलाकारों को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार