न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, बीते 3 साल में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, AQI भी खतरनाक स्तर पर

दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जहां 27.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली का सबसे गर्म रात का तापमान है। शनिवार को 42 डिग्री से अधिक तापमान के साथ दिल्ली का दिन भी पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म रहा। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 8:15:18

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, बीते 3 साल में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, AQI भी खतरनाक स्तर पर

दिल्ली और उसके आसपास के शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है। 25 अप्रैल 2019 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शनिवार का दिन भी दिल्ली के लिए पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म साबित हुआ, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक था। यह पिछले तीन सालों में अप्रैल महीने में दर्ज किया गया सबसे ऊंचा दिन का तापमान था।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई और यह 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। इस दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत के बीच बनी रही।

IMD का बारिश को लेकर क्या अनुमान है?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिल्ली के मौसम में 29 अप्रैल से बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 30 अप्रैल और एक मई को दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि दो और तीन मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में लगातार सातवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में बना रहा। रविवार को अपराह्न चार बजे AQI 246 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, AQI यदि शून्य से 50 के बीच हो तो उसे 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब