Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 4 शादियों वाले बयान के लिए दानिश ने मांगी माफी, शेयर किया वीडियो, शादी के 3 साल बाद यह एक्ट्रेस बनीं मां

हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर के एक बयान पर हल्ला मच गया था। उन्होंने एक टॉक शो महफिल ए रमजान में अपनी बीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 11:16:58

2 News : 4 शादियों वाले बयान के लिए दानिश ने मांगी माफी, शेयर किया वीडियो, शादी के 3 साल बाद यह एक्ट्रेस बनीं मां

हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर के एक बयान पर हल्ला मच गया था। उन्होंने एक टॉक शो महफिल ए रमजान में अपनी बीवी आयजा खान के सामने कहा था कि उन्हें अल्लाह ने चार शादियों की इजाजत दी है लेकिन वो फिलहाल नहीं कर रहे हैं। इस कमेंट के बाद लोगों ने दानिश को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया। बात बहुत बढ़ने पर अब दानिश ने सफाई देते हुए माफी मांगी है। दानिश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बोलते हैं कि मैं जानता हूं आप लोग मुझसे थोड़ा सा नाराज हैं।

उस दिन जो भी मामला हुआ उससे लोगों को लगता है कि शायद मैंने अपनी बीवी की बेइज्जती की है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, मैं बहुत प्यार करता हूं उससे लेकिन शब्दों का चुनाव शायद सही नहीं हुआ है। मैं कहना ये चाहता हूं कि ये जो लफ्ज फिलहाल है मैं इसे अक्सर इस्तेमाल करता हूं आम रूटीन में क्योंकि मेरा मानना है कि हम हमेशा के लिए इस दुनिया में नहीं आए। हम फिलहाल यानी प्रजेंट में बात करते हैं, खासकर मैं फिलहाल में बात करता हूं। शायद ये लफ्ज वहां इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।

जो भी हुआ, शायद मेरी जुबान फिसल गई. लेकिन 18 साल हो गए मेरी जिंदगी में कभी अलहम्दुलिल्लाह कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई है। मैं चाहता हूं कि इस बात को भी हम यहीं खत्म करें. क्योंकि जब मेरी नीयत ही नहीं है ऐसी, जब मेरा दिल ही नहीं है ऐसा तो फिर बात को बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है। फिर भी अगर लोगों को लगता है कि मेरी बातों से उन्हें तकलीफ हुई है, मैंने शायद टीवी पर कोई ऐसी बात कह दी है जो उन्हें बुरी लग रही है, तो मैं दिल से सॉरी कहता हूं आपसे। आप मेरा यकीन करिए, मैं नहीं चाहता कि आप लोग मुझसे नाराज हों। बता दें दानिश नेसाल 2014 में आयजा के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा है। दानिश ने ‘अब देख खुदा क्या करता है', 'रिहाई' और 'दीवानगी' जैसे शो से खूब लोकप्रियता हासिल की है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबूर अली और अली अंसारी ने किया नन्हीं परी का स्वागत

पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ियों में से एक सबूर अली और अली अंसारी के घर नन्हीं परी आई है। ड्रामा एक्ट्रेस सबूर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को यह गुड न्यूज दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सबूर ने हाथ में बच्ची को पकड़ा हुआ है और अली उनके माथे पर किस कर रहे हैं।

कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। दूसरी फोटो में कपल बेटी को प्यार से देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में बेबी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं और आखिरी में उसके पैर दिख रहे हैं। सबूर शादी के 3 साल बाद मां बनी हैं। सबूर ने 18 मार्च को बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है।

कपल ने कैप्शन में लिखा, “हमारा छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद। सबसे छोटे हाथों से सबसे बड़ा प्रभाव छोड़ना अविश्वसनीय है। सेरेना अली का दुनिया में स्वागत है। जादू आपका इंतजार कर रहा है।” सबूर एक्ट्रेस सजल अली की बहन हैं, जिन्होंने दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ में उनकी बेटी का रोल निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका