न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना ने शेयर की प्री वेडिंग शूट की खूबसूरत फोटो, अब रिसेप्शन पार्टी की तैयारी, ये सितारे होंगे शामिल…

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 5:12:31

कैटरीना ने शेयर की प्री वेडिंग शूट की खूबसूरत फोटो, अब रिसेप्शन पार्टी की तैयारी, ये सितारे होंगे शामिल…

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद से अब तक कैटरीना-विक्की दोनों हल्दी, मेहंदी, संगीत, मंडप समेत कई रस्मों के फोटो फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। कैटरीना ने मंगलवार को पहली बार प्री-वेडिंग शूट के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन फोटो में कैटरीना और विक्की दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, "टू लव, ऑनर एंड चेरिश।" विक्की ने भी कैटरीना के साथ की एक फोटो शेयर कर यही कैप्शन दिया है।

दोनों ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वे सिक्स सेंसेस फोर्ट में हुए उनके प्री-वेडिंग फोटोशूट की हैं। दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। साड़ी पहने और सिर पर पल्लू लिए कैटरीना मेहंदी वाले हाथों में फूलों का बंच लिए शर्माती दिखीं। कैटरीना ने अपने इस साड़ी लुक को हैवी नेकलेस के साथ पूरा किया। कैटरीना के इस लुक से विक्की भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इसके साथ ही गुलाब की सुर्ख पंखुड़ियों के बीच रोमांस फरमाते इस कपल की तस्वीरें फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

वायरल हो रहा है विक्की-कैटरीना के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड

अब विक्की और कैटरीना मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार विक्की-कैटरीना की तरफ से मेहमानों को इस रिसेप्शन पार्टी का निमंत्रण भी भेजा जा चुका है। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, मेघना गुलजार, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन समेत कई और सितारे रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।

कैटरीना के खास दोस्त और एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान व रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम सहित कई सितारे किसी न किसी कारण से रिसेप्शन में नहीं आएंगे। विक्की और कैटरीना ने एक भव्य मंडप में सात फेरे लिए थे। यह मंडप चारों तरफ से शीशे में बंद था। शादी में किसी को भी फोटो खींचने की अनुमति नहीं थी। मेहमानों को भी फोन लाने की इजाजत नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो