न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गंगटोक में भीड़ से घिरे कार्तिक आर्यन का वीडियो हो रहा वायरल, TMKOC में ‘दयाबेन’ नहीं बनेंगी यह एक्ट्रेस, बताई सच्चाई

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 8:09:01

2 News : गंगटोक में भीड़ से घिरे कार्तिक आर्यन का वीडियो हो रहा वायरल, TMKOC में ‘दयाबेन’ नहीं बनेंगी यह एक्ट्रेस, बताई सच्चाई

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फैंस को अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। कार्तिक इन दिनों डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ फिल्म के लिए सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में शूटिंग में बिजी हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सड़क पर लोगों ने घेर लिया। कार्तिक को फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करते और ऑटोग्राफ देते हुए दिखाया गया है, जबकि भीड़ उनकी मौजूदगी से रोमांचित महसूस कर रही है।

कार्तिक जब साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांटिक मूवी की शूटिंग के लिए गंगटोक की सड़कों पर उतरे तो फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। कार्तिक सुरक्षा से घिरी अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे तो भीड़ उन्हें देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाई। कार्तिक कुछ बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए बीच में रुके और दूसरों से फूल और लेटर्स लिए लेकिन भीड़ बढ़ने पर वे जल्दी से अपनी कार की तरफ चल दिए। बता दें कार्तिक ने हाल ही में सिलीगुड़ी में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा किया और इंस्टाग्राम पर श्रीलीला के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की।

फोटो में कार्तिक और श्रीलीला एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। वे एक बड़े से चाय के बागान के बीच में बैठे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, जिसका निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज कर रही है। साल की शुरुआत में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। कार्तिक आजकल श्रीलीला के साथ अफेयर को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। वे इस समय इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में शामिल हैं।

‘तारक मेहता’ में ‘दयाबेन’ के रोल के लिए एक्ट्रेस काजल पिसल को लेकर लगाई जा रही थींअटकलें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोटे पर्दे के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। यह घर-घर में लोकप्रिय है और लोग इससे भावनात्मक तौर पर जुड़ गए हैं। हालांकि लोगों को इस धारावाहिक में लंबे समय तक 'दयाबेन' का किरदार निभा मनोरंजन करने वालीं अभिनेत्री दिशा वकानी की कमी खल रही है। वह करीब 6 साल पहले शो छोड़ चुकी हैं। दिशा ने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था और तभी से वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। शो के निर्माता असित मोदी पुष्टि कर चुके हैं कि अब दिशा शो में वापस नहीं आएंगी।

खबरें आ रही हैं कि ‘दयाबेन’ की भूमिका एक्ट्रेस काजल पिसल निभा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजल ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि बहुत ज्यादा हल्ला मचने पर अब काजल ने खुद इसके पीछे का सच बताया है। काजल ने साफ किया है कि वह TMKOC में ‘दयाबेन’ का रोल नहीं कर रही हैं।

हालांकि काजल ने शो के लिए ऑडिशन दिया था। काजल ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि मैं पहले से ही 'झनक' में काम कर रही हूं। ऐसे में यह खबर झूठ है। हां, मैंने ‘दयाबेन’ के लिए साल 2022 में ऑडिशन दिया था और वो फोटो अब वायरल हो रही है। अब मैं सिर्फ यही कहूंगी कि शो में मेरे काम करने की खबर गलत है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी