न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना को सैफ ने इन 2 कलाकारों के लिए कर दिया था ‘सचेत’, सिर्फ 2 रोल से ही पहचाने जाने से खफा हैं करीना

करीना कपूर खान की फिल्म 'जाने जान' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस मौके पर करीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 11:56:21

करीना को सैफ ने इन 2 कलाकारों के लिए कर दिया था ‘सचेत’, सिर्फ 2 रोल से ही पहचाने जाने से खफा हैं करीना

करीना कपूर खान की फिल्म 'जाने जान' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस मौके पर करीना द्वारा सैफ के हवाले से कही गई बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल करीना ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के साथी कलाकार विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आईं। इस दौरान इन तीनों ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं।

करीना ने कहा कि मुझे सैफ ने पहले ही कह दिया था कि तुम्हें वैन में मेकअप लगाकर सेट पर जाकर डायलॉग बोलने वाला एटीट्यूड छोड़ना होगा क्योंकि तुम विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ काम कर रही हो। वो दोनों बहुत इम्प्रोवाइज करते रहते हैं इसलिए रोल के लिए अच्छे से तैयारी कर लो। बैकबेंचर बनना छोड़ो और आगे आकर कुछ करो इसीलिए मैं इन दोनों का काम सेट पर लगातार देखती रहती थी।

इस पर चुटकी लेते हुए विजय ने कहा कि मैं सैफ को थैंक्यू कहना चाहता हूं क्योंकि उनकी वजह से इन्हें ये तो पता चला कि ये लड़के कौन हैं और फिर सेट पर पूछतीं कि कौन है ये लड़का?' उल्लेखनीय है कि डायरेक्टर सुजॉय घोष की ये फिल्म 21 सितंबर को करीना के जन्मदिन पर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

jaane jaan movie,saif ali khan,Kareena Kapoor Khan,jaideep ahlawat,vijay verma,trailer launch event

मुझे सिर्फ ‘पू’ और ‘गीत’ के किरदार के लिए ही पहचाना जाता है : करीना

‘जाने जान’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ही करीना ने बताया कि उन्हें इस बात पर गुस्सा आता है कि लोग उन्हें सिर्फ दो ही किरदारों के लिए याद रखते हैं। करीना ने कहा कि बतौर एक्टर आप हमेशा अलग-अलग तरह के रोल निभाना चाहते हैं पर मेरे लिए यह थोड़ा मुश्किल है। मुझे सिर्फ ‘पू’ और ‘गीत’ के किरदार के लिए ही पहचाना जाता है।

यह बात लोगों के दिमाग में अटक गई है। मुझे इस बात पर बहुत गुस्सा आता है। यह एक बहुत बड़ी वजह है कि अब मैं अलग-अलग रोल करना चाहती हूं। मैंने अपने करिअर में ‘देव’, ‘चमेली’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों में भी अलग किरदार निभाए पर लोग जब भी मेरी बात करते हैं सिर्फ इन्हीं दो किरदारों को याद करते हैं।

हालांकि मैं हमेशा ही नए तरह के किरदार करने की कोशिश करती रहूंगी। मैं अपने इस ओटीटी डेब्यू के लिए उतनी ही नर्वस हूं जितना 23 साल पहले बॉलीवुड डेब्यू के वक्त थीं। उल्लेखनीय है कि करीना ने ‘कभी खुशी कभी गम’ में ‘पू’ और 'जब वी मेट' में ‘गीत’ का रोल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका