एक्ट्रेस ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी का पिछले साल तलाक हो गया था। उनकी शादी करीब 12 साल चली। उनके दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। ईशा ने हाल ही दिए इंटरव्यू में तलाक को लेकर खुलकर बात की। ईशा ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में बताया कि पति से अलग होने के बाद उनकी मां एक्ट्रेस व लीडर हेमा मालिनी ने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की सलाह दी थी। ईशा ने कहा कि सभी मां अपनी बेटी से कहना चाहती हैं कि वह अपनी पहचान को हमेशा बनाए रखे।
मेरी मां ने मुझे हमेशा याद दिलाया है कि कुछ भी हो जाए, एक महिला को खुद का प्रोफेशन और काम करते रहना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना चाहिए। मेरी मां ने मुझे एक महिला के तौर पर हमेशा इंडिपेंडेंट रहने की सलाह दी है। चाहें उसके पति की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने भले ही करोड़पति से शादी की हो लेकिन फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना एक महिला को अलग बनाता है। मां ने सलाह दी थी कि रोमांस को जिंदगी से कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए।
मेरी मां का मानना है कि रोमांस जिंदगी का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। मां ने मुझसे कहा था कि रोमांस आपको वह एहसास देता है, जो हम सभी को चाहिए। ये कुछ ऐसा है जो कभी खत्म नहीं होना चाहिए। रोमांस ही है जिसकी वजह से आपके पेट में बटरफ्लाई उड़ने लगती हैं। ये वो एहसास है जिसे हम सब महसूस करना चाहते हैं। मैंने उनकी सलाह को ध्यान में रखा लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया है।














