न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकन्दर का फर्स्ट रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी, सॉलिड एक्शन, बेस्ट परफार्मेंस

वर्ष 2025 की सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकन्दर की प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म रविवार 30 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के प्रशंसकों को अब एडवांस बुकिंग खुलने की प्रतीक्षा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 2:58:15

सिकन्दर का फर्स्ट रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी, सॉलिड एक्शन, बेस्ट परफार्मेंस

वर्ष 2025 की सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकन्दर की प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म रविवार 30 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के प्रशंसकों को अब एडवांस बुकिंग खुलने की प्रतीक्षा है।

इससे पहले 19 मार्च को फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जहां बॉलीवुड के कई सितारे और सलमान खान समेत फिल्म के प्रोड्यूसर और क्रू मेंबर भी पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग के आधार पर सिकंदर का रिव्यू सामने आया है। फिल्म सिकंदर का रिव्यू एक्स हैंडल पर सलमान खान के फैन पेज पर शेयर किया गया है।

सिकंदर का फर्स्ट रिव्यू

एक्स हैंडल पर सलमान खान के फैन पेज की मानें तो सिकंदर एक शानदार और दमदार फिल्म है। फैन पेज के मुताबिक, फिल्म सिकंदर एक्शन का बाप है और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट करेगी। इस पोस्ट में लिखा है, 'यह एक ओरिजनल फिल्म है, सरकार का रीमेक नहीं है, ग्रेट फिल्म, स्टोरी, स्क्रीनेप्ले, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, परफॉर्मेंस, डायरेक्शन सब कमाल की है, यह सलमान खान की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है'। इस रिव्यू में बताया गया है कि फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम संजय राजकोट है, जिसे लोग सिकंदर के नाम से जानते हैं।

इस रिव्यू में फिल्म की कहानी बताते हुए लिखा है, फिल्म की कहानी में सलमान खान को पॉवरफुल राजनेता सत्यराज के खिलाफ लड़ते देखा जाएगा, सिकंदर अपने परिवार के लिए दुश्मनों से लोहा लेता नजर आएगा, क्या सिकंदर इस लड़ाई में जीतेगा?, फिल्म की कहानी यही है, जो कि एक पावरफुल मैसेज देगी।

रिव्यू में सिकंदर की स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस कैसी है, यह भी बताया गया है। इसमें लिखा है, सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, जतिन सरना, विकास वर्मा, अयान खान, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन ने शानदार काम किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी को बेस्ट बताया गया है। प्रीतम का संगीत शानदार है, विवेक हर्षन ने शानदार ए़डिटिंग की है। रजत अरोड़ा, हुसैन दलाल, अब्बास दलाल के लिखे डायलॉग एक्सीलेंट हैं। फिल्म के स्टंट की भी तारीफ इस रिव्यू में की गई है। रिव्यू के मुताबिक यह एक फादर लेवल मूवी है, जो 30 मार्च 2025 को रिलीज होने जा रही है। बता दें, फिल्म को गजनी के निर्देशक एआर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी