Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फवाद ‘अबीर गुलाल’ के साथ कर रहे बॉलीवुड में वापसी, देखें टीजर, ‘स्पाइडर मैन’ के चौथे पार्ट की रिलीज डेट घोषित

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं। आज मंगलवार (1 अप्रैल) को उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 1:55:20

2 News : फवाद ‘अबीर गुलाल’ के साथ कर रहे बॉलीवुड में वापसी, देखें टीजर, ‘स्पाइडर मैन’ के चौथे पार्ट की रिलीज डेट घोषित

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं। आज मंगलवार (1 अप्रैल) को उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर रिलीज हो गया। इसमें फवाद के अपोजिट एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं। टीजर की शुरुआत फवाद से होती है, जो गाड़ी चलाते हुए ‘कुछ न कहो’ गाना गुनगुना रहे हैं। उनकी साइड वाली सीट पर वाणी बैठी नजर आती हैं, जो उनका गाना सुन मुस्कुरा रही हैं। फवाद और वाणी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन्हें देखकर लग रहा है जैसे ये एक इंटेंस लव स्टोरी की शुरुआत है।

फिल्म में उन दो लोगों के बीच प्यार होगा, जो एक-दूसरे को हील करने में मदद करते हैं। वाणी ने टीजर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर फवाद को भी टैग किया है। टीजर के साथ ही रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। फवाद की आखिरी हिंदी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। इसके बाद फवाद दोबारा हिंदी फिल्म में नहीं दिखे। फवाद ने साल 2014 में आई सोनम कपूर की ‘खूबसूरत’ और 2016 में रिलीज हुई आलिया भट्ट व सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘कपूर एंड संस’ में भी काम किया था।

पिछले कई दिनों से फवाद की वापसी की खबरें चल रही थी। उनकी यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ भी आ रही है। ऐसे में इन तीनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होगी और निश्चित रूप से कमाई पर भी असर पड़ेगा। फिल्म का निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है। इस फिल्म में रिद्धि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और देव अग्रवाल जैसे अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका